ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
कांग्रेस झूठ बोलने की मशीन, देश की रक्षा से किया खिलवाड़: केशव प्रसाद मौर्य
By Deshwani | Publish Date: 17/12/2018 5:39:30 PM
कांग्रेस झूठ बोलने की मशीन, देश की रक्षा से किया खिलवाड़: केशव प्रसाद मौर्य

पटना। राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले और इसके बाद कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोप के जवाब में आज बीजेपी ने देश भर में 70 जगह प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। पटना में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलने की मशीन है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस की झूठ पकड़ी गई है। राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष और संसद की सदस्यता के इस्तीफा दे देना चाहिए।

केशव ने कहा कि राफेल के मामले में कांग्रेस ने झूठ की इमारत खड़ी की। कांग्रेस के बारे में जनता यह जान गई है कि यह झूठ बोलने की मशीन है जो लगातार झूठ बोलती रहती है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने झूठ बोलकर देश को गुमराह किया है। उन्होंने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। सुप्रीम कोर्ट ने राफेल डील को सही बताया है। इसके साथ ही कोर्ट ने राफेल को देश के लिए अच्छा बताया है। 
 
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ऐसे आरोप लगाए जिसे देश की जनता न सुन सकती है और न सह सकती है। बीजेपी के लिए पहले देश, फिर दल और अंत में व्यक्ति है। वहीं, कांग्रेस के लिए इसका उल्टा है। उनके लिए पहले व्यक्ति, फिर दल और अंत में देश है। कांग्रेस ने देश को नुकसान पहुंचाया है। इनका इतिहास रक्षा सौदे में कमीशन लेने से भरा है। आकाश से लेकर पाताल तक कांग्रेस ने भ्रष्टाचार किया है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS