ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
नशा करने से पारिवारिक संस्कार के साथ संस्कारिक मर्यादाएं समाप्त हो जाती है : डीजी
By Deshwani | Publish Date: 15/12/2018 7:37:13 PM
नशा करने से पारिवारिक संस्कार के साथ संस्कारिक मर्यादाएं समाप्त हो जाती है : डीजी

 

बेतिया। उपेन्द्र नाथ तिवारी।


नशा करने से पारिवरिक संस्कार के साथ पारिवारिक मार्यादाएं धुमिल हो जाती हैं। मझौलिया कन्या मध्य विधालय के प्रागंण मे आयोजित नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीजी गुप्तेश्वर पान्डेय ने कही ।

 


 आवाम के नाम नशा मुक्त हो बिहार का पैगाम देते हुए उन्होंने कहा कि जात-पात व हिंदू-मुस्लिम आदि करके देश को बर्बाद किया जा रहा है। जबकि मनुष्य के शरीर में दो ही चीज काम करती है। एक मन तथा दूसरी बुद्धि। मन को नियंत्रण में रखकर बुद्धि से काम जो करेगा उसी का विकास होगा ।तथा वह सफल होगा। उन्होंने सबको कल्याण के लिए संकल्प दिलाते हुए बताया कि नशा छोड़ें और  हिंदुस्तान को फिर से विश्व गुरु बनावे। उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कि वे ही देश के भविष्य हैं उनसे ही देश सुधरेगा। वे अपने मन को अपने बस में रखें। बुद्धि से काम करें।

 

उन्होंने बताया कि एक अरब पच्चीस करोड़ की आबादी वाला देश नशे से बर्बाद हो रहा है।उन्होंने कहा कि किसी देश को हिम्मत नहीं है कि उनको जवाब दे सकें। वह समय चला गया जब चाइना या पाकिस्तान उंगली उठाए। सभी मजहब के लोग मिलकर देश की आजादी लड़ी और आजादी दिलवाई। किसी से भेदभाव न करें, इंसानियत रखें।

 

उन्होंने बताया कि अपनी जिंदगी में बहुत सारे देशों का दौरा किया पर जापान व इंग्लैंड को देखने का खास ख्वाहिश थी। जहां कई बार जाकर देखने को मौका मिला। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस लिए जाना चाहा कि मात्र तकरीबन पचास लाख की आबादी वाला देश आठ हजार किलोमीटर दूरी पार कर समुद्र के रास्ते आकर भारत पर कब्जा कर सैकड़ो वर्ष राज किया। जापान के हिरोशिमा व  नागासाकी पर एटम बम1942 में कर दिया गया। जो मात्र दो दशक में ही विश्व का सबसे विकसित देश बन कर उभरा। हम लोगों को भी संकल्प लेना चाहिए कि नशा छोड़ेंगे तभी विकसित देश बनेगा। उन्होंने पहले देश तब परिवार को देखने का उपदेश दिया। उन्होंने बताया कि देश रहेगा तभी परिवार बच पायेगा।


 परन्तु  आज  लोग पहले परिवार देखते हैं, बाद मे देश को। जिससे विकास की गति धीमी हो जाती है। जात-पात की लड़ाई कराई जा रही है। पड़ोसी मुल्क जानबूझकर देश को तोड़ने में लगे हैं। इसलिए सावधान हो जाओ और सभी लोग मिलकर नशा मुक्ति का संकल्प ले। उन्होंने सेमिनार में पहुंचे छात्र-छात्राओं को भी गुरु मंत्र दिया। एवं सफलता की बुलंदियों पर चढ़ने की जिज्ञासा दिलाई।


 डीजी श्री पान्डेय ने छात्रों एवं छात्राओं के साथ सेल्फी भी ली। इस सेमिनार में डीआईजी ललन मोहन प्रसाद डीएसपी पंकज रावत चीनी मिल के निदेशक सीएल शुक्ला, सोनू कुमार राय, मनु दास, अनिल बैठा, सचिन कुमार सिंह, अनुज सिंह, संरक्षक डॉ साबिर अली, व्यवस्थापक शाहिद इकबाल सहित सैकड़ों की तादात में समाज सेवी उपस्थित रहें।


वही सेमिनार स्थल पुलिस बल भारी संख्या में सुरक्षा के लिए तैनात रहे। कार्यक्रम में स्कूली छात्रों की भागीदारी सराहनीय रही। डीजी श्री पांडे द्वारा बच्चों से सवाल जवाब किया गया। जिसका लुत्फ सभी ने उठाया। कार्यक्रम का संचालन आफाक आलम ने किया। वहीं गुप्तेश्वर पांडे को फूल-माला एवं शॉल ओढ़ा कर लोगों ने सम्मानित किया।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS