ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
तीन राज्यों के रुझान में कांग्रेस को बढ़त, खुशी से झूमे कांग्रेस-आरजेडी कार्यकर्ता
By Deshwani | Publish Date: 11/12/2018 3:11:28 PM
तीन राज्यों के रुझान में कांग्रेस को बढ़त, खुशी से झूमे कांग्रेस-आरजेडी कार्यकर्ता

पटना। देश के पांच राज्यों में हुए चुनाव के बाद शुरुआती रूझानों से जहां कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल में खुशी का माहौल है, वहीं भारतीय जनता पार्टी कायार्लय में सन्नाटा पसरा हुआ है। संभावित चुनाव परिणामों को देखते हुए भाजपा के नेताओं के सुर भी बदल गए हैं।

 
बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि शुरुआती रूझानों से स्पष्ट है कि कांग्रेस ने बढ़त बनाई है। यह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर लोगों की उम्मीद को दशार्ता है। इस चुनाव परिणाम से स्पष्ट है कि कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वाली भाजपा को लोगों ने बता दिया है कि वे अब भाजपा मुक्त देश बनाने की ओर चल पड़े हैं।
 
भाजपा के बिहार प्रदेश कायार्लय में जहां सन्नाटा पसरा है, वहीं कांग्रेस के प्रदेश कायार्लय सदाकत आश्रम में गहमागहमी बनी हुई है। कार्यकर्ता रुझानों में कांग्रेस की बढ़त के बाद ही यहां पहुंचने लगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की बढ़त को लेकर पटाखे फोड़े और खुशियां मनाई।
 
कांग्रेस की सहयोगी राजद के नेताओं ने भी कहा कि यह परिणाम भाजपा के गिरते ग्राफ का इशारा है। राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि यह तो अभी ट्रेलर है, पूरी फिल्म 2019 में दिखेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा तो सेमीफाइनल में ही बाहर हो गई। 
 
इधर, भाजपा के नेता और राज्य के पथ निमार्ण विभाग के मंत्री नंदकिशोर यादव इस चुनाव को सेमीफाइनल मानने से इंकार करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य और देश के चुनाव में अंतर होता है। राज्य के चुनाव में स्थानीय मुद्दे भी हावी होते हैं। ऐसे में किसी एक चुनाव परिणाम से प्रभाव की बात करना बेमानी है।
 
उन्होंने कहा कि इस चुनाव परिणाम से भाजपा पर कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि पूरे चुनाव परिणाम के आने तक प्रतीक्षा करनी चाहिए।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS