ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
दरभंगा
एक सप्ताह में 223 अपराधी गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 10/12/2018 8:29:12 PM
एक सप्ताह में 223 अपराधी गिरफ्तार

प्रेंस सम्मेलन को संबोधित करते डीआईजी विनोद कुमार। फोटो- देशवाणी।

 
दरभंगा। देवेन्द्र कुमार ठाकुर।
 
 
आरक्षी उप महानिरीक्षक क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह के अंदर विभिन्न मामले में लगभग 223 अपराधियों की गिरफ्तारी की गयी तथा यातायात के उल्लघंन के मामले में 2 लाख 65 हजार 7 सौ रूपये की जुर्माने के रूप में वसूली की गयी।
 
 
 
शुक्रवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी विनोद कुमार ने कहा। उन्होने साप्ताहिक उपलब्धि की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि शराब का अवैध धंधा करने के मामले में 1 जनवरी 2018 से लेकर 30 नवम्बर 2018 तक दरभंगा अब तक 539 दो पहिया, 18 तीन पहिया तथा 204 चार पहिया वाहन की जब्ती की गयी।
 
 
 डीआईजी श्री कुमार ने बताया कि इसके अलावे शराब का अवैध धंधा करने वाले कुल 77 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी। 3346.74 लीटर देसी शराब एवं 8476.05 लीटर विदेशी शराब की बरामदगी करने के साथ पिछले सप्ताह में 3 देसी पिस्टल, 1 कारतूस, 1 ट्रक, 13 दो पहिया वाहन, 5 चार पहिया, 1 मिनी ट्रक, 1 मोबाइल के साथ 4 लाख 12 हजार रुपये बरामद किये गए।
 
 
बताया कि समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के घटकों स्थित सड़क पर10 क्विंटल मुर्गा एवं एक पिकअप वैन की लूट हुई थी।  पुलिस ने मुर्गा सहित पिकअप वैन को बरामद कर लिया। समस्तीपुर जिले के पटोरी मोहनपुर में हत्या के मामले में दो अभियुक्तों में से एक अभियुक्त की गिरफ्तारी की गयी। जबकि भूमि विवाद में थाना एवं अंचलाधिकारी के द्वारा अब प्रक्षेत्र में 68 मामले मे से  51 मामले का निपटारा किया गया। दरभंगा जिले से अप्राप्त प्रतिवेदन के लिए वरीय आरक्षी अधीक्षक को थानेवार सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। 
 
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS