मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
पूर्वी चम्पारण में मलाही के चटियां चिंतामनपुर गांव में शेख मोहम्मद नेहाल 19 वर्ष को शुक्रवार की दोपहर गोली मार दी गई। घायल को मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम मे भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक उसे बचा नहीं पाए। इलाज के दौरान आज शाम उनकी मौत हो गई। इस घटना के दौरान उसे बचाने गए नेहाल के बड़े भाई शेख इशरार को भी तलवार चलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किए-
अरेराज डीएसपी अजय कुमार मिश्र ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के पांच आरोपियाें को गांव से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से एक स्कॉर्पियो, तलवार व 9 एमएम का दो खोखा बरामद किया है।
गिरफ्तार किए गए-
मो वाजिद, शेख शाहिद, शेख उमर, शेख फारूख व शेख शकिल को हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
मृतक के बड़ भाई ने बताया-
मृतक के बड़ भाई मो अफसार ने बताया कि आज उनका भाई नेहाल चटियां दियरा से अपना खेत देखकर आ रहे थे। गांव में आने पर अरोपियों ने उनके भाई को घेरकर गोली मार दी। जबकि उनका दूसरा भाई शेख इशरार नमाज पढ़कर घर आ रहे थे। तभी देखा कि उनके भाई के साथ मारपीट हो रही है। मारपीट होते देखकर रूक गए। बीच बचाव करने लगे। तभी आरोपियों ने उन्हें तलवार से जख्मी कर दिया और नेहाल को गोली मार दी।
घटना का कारण चुनाव व भूमि विवाद-
घटना का कारण प्रथम दृष्टया पिछला पंचायत चुनाव बताया जा रहा है। बताया गया है कि उस चुनाव में शेख शकील ने चुनाव लड़ा था। उसी लेकर विवाद है। दूसरा कारण भूमि विवाद भी बताया जा रहा है। हालांकि इन कारणों का सिर्फ ग्रामीणों की बातों पर अंदाजा ही लगाया जा रहा है। असली कारण पुलिस जांच के बाद ही लगाया जा सकता है।