बिहार
एके-47 मामला: जांच एजेंसी एनआईए ने मुंगेर में की छापेमारी
By Deshwani | Publish Date: 5/12/2018 4:42:59 PMमुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले में एके-47 के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम आज छापेमारी करने पहुंची है। खबरों के मुताबित एनआईए ने एके-47 मामले में आरोपी मोहम्मद इरफान और मोहम्मद इमरान के साथ-साथ मुख्य आरोपी मोहम्मद मंजी के घर पर छापेमारी की है।
एनआईए की टीम के साथ स्थानीय पुलिस भी शामिल है। हालांकि पुलिस को यहां से क्या बरामद हुआ है यह पता नहीं चल पाया है। लेकिन माना जा रहा है कि एनआईए को कुछ पुख्ता सबूत मिले हैं।
आपको बता दें कि एके-47 मामले में एनआईए पहले से ही जांच कर रही है। पुलिस ने एनआईए को इस मामले में पहले भी जानकारी दे चुकी है और एजेंसी ने कई केस को अपने हाथ में ले लिया था। जिसके बाद गहन जांच की जा रही थी।
गौरतलब है कि हाल ही में मुंगेर से एक और एके-47 रायफल बरामद किया गया था। वहीं, पुलिस ने तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया था। इससे पहले पुलिस ने पटना से एक पुलिसकर्मी को भी गिरफ्तार किया था। बताया जाता है कि पुलिसकर्मी भी इस मामले से जुड़े हुई थी, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
बताया गया था कि गिरफ्तार मंजर आलम उर्फ मनजीत ने ही आरोपी पुलिस धर्मवीर कुमार का नाम लिया था। पुलिसकर्मी पर आरोप है कि उसने मंजर आलम से हथियार की खरीदारी की है।