बिहार
मोतिहारी के लखौरा में देर रात बेटी ने शोर मचाया- पापा ने मम्मी की गला दबाकर हत्या कर दी
By Deshwani | Publish Date: 2/12/2018 11:02:28 PMमोतिहारी। देशवाणी।
पूर्वी चम्पारण में लखौरा में नाना के घर रह ही किशोरी सपना ने बीती देर रात हल्ला मचाया कि उसके पिता ने उसकी मां की गला दबाकर हत्या कर दी। घर वाले जब उस कमरे में पहुंचे तबतक किशोरी के पिता दीपक यादव उर्फ मोहन यादव घर छोड़कर फरार हो गया था। घर में रिंकू देवी नामक महिला की लाश पड़ी हुई थी। जो कि किशोरी सपना की मां थीं।
घटना लखौरा थाना के बड़का पकड़ी गांव की है। पति दीपक उर्फ मोहन से विवाद के बाद रिंकू देवी अपने मायके बड़का पकड़ी में ही अपने बच्चों के साथ रहती थी। रिंकू देवी की शादी 2006 में लखौरा निवासी दीपक उर्फ मोहन से हुई थी। दोनों एक पुत्र श्याम संुदर व दो पुत्रियां सपना व कल्पना हैं। बताया गया है कि पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद शनिवार की शाम पति दीपक उर्फ मोहन अपनी ससुराल बड़का पकड़ी आया था। फिर रात उक्त घटना घटी।
पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर बेटी सपना के बयान पर उसके पिता के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। दीपक उर्फ मोहन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस रेड कर रही है।