ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
मोतिहारी में पकड़ीदयाल में मोर्या नर्सिंग होम संचालक प्रेमचंद की गोलीमार हत्या
By Deshwani | Publish Date: 28/11/2018 10:30:00 PM
मोतिहारी में पकड़ीदयाल में मोर्या नर्सिंग होम संचालक प्रेमचंद की गोलीमार हत्या

प्रेमचंद कुशवाहा की फाइल फोटो।

मोतिहारी। देशवाणी।

पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के पकड़ीदयाल चोरमा पथ पर बुधवार की देर शाम बेलगाम अपराधियों ने मोर्या नर्सिंग होम नामक प्राइवेट क्लिनिक संचालक प्रेमचंद कुशवाहा की गोली मार कर हत्या कर दी। बताया गया है कि वे रालोसपा के पकड़ीदयाल प्रखंडअध्यक्ष भी थे। उन्हें दो गोली मारी गई है। उनके कंधे पर चाकू के भी निशान हैं।


 बताया गया है कि घटनास्थल पर चाकू, डंडे व हेलमेट पाए गए हैं। इससे अंदाजा लगाया गया है कि अपराधियों ने उनकी बाइक रोकी। मारपीट की और काफी नजदीक से गोली मार दी। एक गोली उनके पेट से आर-पार हो गई है। दूसरी गोली गंधे पर लगी थी। प्रेमचंद कुशवाहा 46 वर्ष पकड़ीदयाल की सुंदरपट्टी पंचायत के मझार गाव के निवासी थे।


ग्रामीणों ने मृतक के परिजन को खबर दी कि प्रेमचंद को गोली लगी है। तब परिजन भागे-भागे घटनास्थल पर पहुंचे।

परिजन ने बताया जाता है कि प्रेमचंद बुधवार की शाम वह दुकान बंद कर बाइक से अपने गांव मझार जा रहे थे। इस दौरान चोरमा से 1 किलोमीटर पहले ही धंगर टोली चोरमा सरेह के बीच में उन्हें बाइक सवार अपराधियों ने रोककर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां दौड़े तबतक अपराधी भाग चुके थे।


पकड़ीदयाल डीएसपी दिनेश कुमार पांडे घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिए। वहीं मृतक के शव को लेकर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। 

व्यवसायी के भतीजे रंजन कुमार ने पुलिस को बताया कि रात सवा आठ बजे उनके चाचा दुकान बंद कर बाइक से अकेले घर जा रहे थे। रास्ते में घेरकर पहले उन्हें लाठी से पीटा गया। चाकू से हमला किया गया। बाद में गोली मारी गयी। उनके चिल्लाने पर राहगीरों ने घर पर सूचना दी। घटनास्थल पर दो चाकू व लाठी मिले हैं। उन्हें पकड़ीदयाल अस्पताल ले जाया गया। आंत बाहर आ जाने से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। छतौनी के निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहां पकड़ीदयाल से काफी लोग पहुंच चुके थे। पत्नी सरिता देवी व पुत्रों का रो-रोकर बुरा हाल है

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS