बिहार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी सफलता : चोरी की 6 बाइक के साथ 9 गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 27/11/2018 11:51:28 PMमोतिहारी।देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
पूर्वी चम्पारण की पुलिस ने बाइक चोरी के एक बड़े गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने चोरी की 6 बाइक भी जब्त की है। शहर के बलुअा के ओवर ब्रिज से कल सोमवार को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार अगरवा के रवि रंजन की गिरफ्तार की बाद 8 अन्य सदस्यों को पकड़ने में पुलिस ने सफलता पाई है। पकड़े गए सभी आरोपी अगरवा व रघुनाथपुर के निवासी हैं।
गिरफ्तार किए गए-
1. विकास सिंह- बालगंगा, रघुनाथपुर
2. विकास ठाकुर-बालगंगा, रघुनाथपुर
3. सुजीत कुमार- रघुनाथपुर
4. विक्की कुमार-रघुनाथपुर
5.रवि रंजन-अगरवा
6. आदित्य कुमार- रघुनाथपुर
7. सुभम कुमार- रघुनाथपुर
8. निशांत कुमार- रघुनाथपुर
9. चुटन कुमार- रघुनाथपुर
जब्त 6 बाइक में 2 ग्लैमर एक अपाची व हिरो कंपनी की हैं। पुलिस इनसे गहन पूछताछ कर रही है।