ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
दुर्घटनाग्रस्त अल्टो कार से महात्मा गांधी केविवि मोतिहारी के भूमि अधिग्रहण के फर्जी निकासी के एक करोड़ रुपये बरामद
By Deshwani | Publish Date: 26/11/2018 11:51:20 PM
दुर्घटनाग्रस्त अल्टो कार से महात्मा गांधी केविवि मोतिहारी के भूमि अधिग्रहण के फर्जी निकासी के एक करोड़ रुपये बरामद

 

मोतिहारी। देशवाणी।

बिहार के पूर्वी चम्पारण में मोतिहारी-अरेराज मुख्य मार्ग पर हरसिद्धि के मटियरिया के पास एक सड़क दुर्घटना के बाद कार से पुलिस ने लावारिस स्थित में रुपयों से भरा एक बैग बरामद किया है। बैग की जांच की गई तो उसमें एक करोड़ 13 हजार नकद बरामद हुए।  मोतिहारी के महात्मा गांधी केविवि के लिए जमीन अधिग्रण की फर्जी तरीके से निकासी की गई राशि हैं। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। नगर थाने में फर्जी निकासी के आरोपियों के विरूद्ध एफआइआर होने के बाद रुपयों को ठिकाने को ले जाया जा रहा था।

दरअसल इस पथ में मटियरिया तीमुहाने के पास एक अल्टो व गन्ना लदा ट्रक्टर में टक्कर हो गई। अल्टो में सवार व उसका ड्राइवर आंशिक रूप से घायल हो गए। बाद में पुलिस जांच में गई तो वे रुपये बरामद किए गए। एसपी का कहना है कि केन्द्रीय विश्वविद्याल के लिए जमीन अधिग्रहण की फर्जी निकासी के रुपए है। कार में सवार जयकिशुन तिवारी व उसका ड्राइवर दुर्घटना के बाद फरार हो गए हैं।


 मोतिहारी में महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्याल के लिए भूमि अधिग्रहण में करोड़ोंं रुपये के हेरफर किए गए हैं। आशंका है कि इसमें ब्लॉक के स्टाफ के दलालों ने फर्जी तरीके हेरफेर किए हैं। इस फर्जीवाड़े के आरोपियों के विरूद्ध नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।


रामकिशुन तिवारी फर्जी तरीके से महात्मा गांधी विश्व विद्यालय के भूमि अधिग्रहण के नाम पर भूअर्जन कार्यालय से सुखदेव साह नाम से  एक करोड़ तीस लाख ट्रांसफर हुआ। फिर उसके खाता से जयकिशुन तिवारी के खाता में एक करोड़ तीस लाख व अरविंद सिंह के खाते में सतर लाख ट्रांसफर हुआ। जिसको लेकर रविवार को ही नगर थाना में जयकिशुन तिवारी, सुखदेव साह, अरविंद सिंह पर प्राथमिकी दर्ज हुयी थी।


मिली जानकारी के अनुसार तीन मोहान के नजदीक रविवार को रात्रि में एक अल्टो कार व गन्ने लदे ट्रैक्टर की टक्कर हुयी जिसमे पर सवार घायल हो गये। वहीं ट्रैक्टर चालक अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस गश्ती के दौरान घटना स्थल पर पहुँची। गाड़ी की जाँच की गयी। कार में रुपये से भरा हुआ एक काले रंग का बैग पड़ा हुआ था। एसआई रामबली प्रसाद ने रुपये से भरा बैग वरीय पदाधिकारी को सूचित कर थाने ले आए।


अरेराज डीएसपी अजय कुमार मिश्र ने रुपयों से भरा बैग को थाना के मालखाना में जमा कर जप्त किया। उस वक्त तक रुपये की दावेदारी किसी ने नहीं की। सोमवार को अरेराज एसडीएम धीरेन्द्र कुमार मिश्रा, एसडीपीओ अजय कुमार मिश्र, बीडीओ चंदन कुमार चक्रवर्ती, सीओ सतीश कुमार, इंस्पेक्टर राणा रणविजय सिंह व थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह की देखरेख में बैग को खोला गया। जिसमें दो हजार व पांच सौ का नोट से भरा हुआ था। रुपयों की गिनती की गई तो एक करोड़ 13 हजार 2 सौ रुपये नकद निकला।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अल्टो कार में गायघाट निवासी रामकिशुन तिवारी अपने एक संबंधी के साथ रुपया कहीं लेकर जा रहे था कि रास्ते मे दुर्घटना हो गयी। रामकिशुन तिवारी फर्जी तरीके से महात्मा गांधी विश्व विद्यालय के भूमि अधिग्रहण के नाम पर भूअर्जन कार्यालय से सुखदेव साह नाम से  एक करोड़ तीस लाख ट्रांसफर हुआ फिर उसके खाता से जयकिशुन तिवारी के खाता में एक करोड़ तीस लाख व अरविंद सिंह के खाते में सतर लाख ट्रांसफर हुआ। जिसको लेकर रविवार को ही नगर थाना में जयकिशुन तिवारी, सुखदेव साह, अरविंद सिंह पर प्राथमिकी दर्ज हुयी थी। 


खबर हैं कि रुपया को ठिकाने लगाने कही सुरक्षित जगह जा रहे थे। इस संबंध में डीएसपी व एसडीओ ने बताया कि अभी तक रुपये की दावेदारी कोई नहीं की हैं। प्रथम दृष्टया गाड़ी के मालिक सुरेंद्र मिश्र हैं। उनसे पूछताछ की जायेगी। सुरेंद्र मिश्र ने बताया है कि गाड़ी जयकिशुन तिवारी से बिक्री की गयी हैं। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि नगर थाना को सूचित किया गया हैं। आगे की कारवाई वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर की जाएगी।



एक करोड़ इकतीस लाख तेरह हजार दो सौ रुपया बैग में था।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS