बिहार
मोतिहारी बाल सुधार गृह से चार बंदी फरार
By Deshwani | Publish Date: 26/11/2018 10:47:27 PMमोतिहारी का बाल सुधार गृह। फाइल फौटो- देशवाणी।
मोतिहारी। देशवाणी।
जिले के पर्यवेक्षण गृह से चार बाल बंदी फरार हो गए हैं। बताया गया है कि चारो बाल बंदी दो दिनों के अंदर में फरार हुए हैं। इस बीच रविवार की रात प्रभारी सदर सडीओ के साथ पुलिस ने बाल बंदी गृह में रेड भी की। चारो बंदी सदर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाने के दौरान फरार हुए हैं।
चार बाल बंदियों के फरार होने की घटना के बाद पर्यवेक्षण गृह के बाल संरक्षण पदाधिकारी राकेश कुमार ने बंदियों को ले सदर अस्पताल ले जा रहे दो गृह रक्षकों के विरूद्ध नगर थाने में एफआइआर दर्ज कराई है। गृह रक्षक चन्द्रदेव पासवान और कौशल किशोर दुबे के विरूद्ध लापरवाही व कर्त्तव्यहीनता का आरोप लगाया गया है।
फरार बाल बंदियों के नाम-
1. रोहित कुमार- घोड़ासहन
2. मणि रंजन - घोड़ासहन
3. आशिक आलम- मझौलिया, पश्चिमी चम्पारण
4. सन्नी कुमार सिंह- बेतिया, पश्चिमी चम्पारण