बिहार
पटना साइंस कॉलेज में आशीष पुष्कर ने दर्जनों छात्र-छात्राओं के साथ चलाया संपर्क अभियान
By Deshwani | Publish Date: 26/11/2018 5:31:56 PMपटना। निखिल सिंह। देशवाणी।
पटना साइंस कॉलेज में निवर्तमान कॉलेज काउंसलर आशीष पुष्कर ने पटना साइंस कॉलेज में संपर्क अभियान चलाया। उन्होंने साथ ही छात्र-छात्राओं से 5 दिसंबर को मतदान करने की अपील की। सैकड़ों छात्र-छात्राओं का जत्था पटना साइंस कॉलेज परिसर स्थित विभिन्न विभागों में मतदान कर लोकतंत्र को जिताने की अपील की।
साइंस कॉलेज का गौरव है लाना, जैसे नारे लगाते हुए पटना विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन तक जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने आने वाले चुनाव के लिए "बौद्धिक विकास हो हमारा" का नारा दिया । इस दौरान पटना साइंस कॉलेज के यूजी और पीजी के छात्र छात्राओं ने जमकर भाग लिया। साथ ही साइंस कॉलेज के छात्रों ने कहा कि वह छात्र नेताओं के चरित्र के आधार पर मतदान करेंगे।