ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
छठ महापर्वः आज डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
By Deshwani | Publish Date: 13/11/2018 12:29:08 PM
छठ महापर्वः आज डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पटना। बिहार में चार दिवसीय महापर्व छठ बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आज छठ पर्व के तीसरे दिन सूर्य को सायंकालीन अर्घ्‍य दिया जाएगा। इसके साथ बुधवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ महापर्व का समापन होगा।

 
आज ही अर्घ्य के लिए ठेकुआ का प्रसाद तैयार किया जाएगा। रविवार को नहाय-खाय के साथ इस पर्व की शुरूआत हुई। इसके बाद सोमवार को व्रतियों के घाटों पर स्नान करने के बाद दिनभर निर्जला व्रत रखकर शाम को खरना का प्रसाद भगवान को भोग लगाया। भगवान को भोग लगाने के बाद छठ व्रतियों ने खुद प्रसाद ग्रहण किया। 
 
छठ पर्व के चलते बिहार के बाजारों और घाटों में रौनक देखने को मिल रही है। बुधवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद इस महापर्व छठ का समापन होगा। सरकार के द्वारा महापर्व छठ के चलते घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस पर्व में सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS