ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश ने जताया शोक
By Deshwani | Publish Date: 12/11/2018 11:16:50 AM
केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश ने जताया शोक

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि अनंत कुमर जी एक मेहनती राजनेता और एक प्रशंसनीय सामाजिक कार्यकर्ता थे। कर्नाटक की राजनीति में उनका बड़ा योगदान था। उन्हें हमेशा अपने अच्छे काम के लिए याद किया जाएगा। उनका निधन दुखद है। 

 
बता दें कि, केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का आज सुबह एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीनों से फेफड़े के कैंसर से जूझ रहे थे। शंकरा अस्पताल के निदेशक नागराज ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने तड़के दो बजे आखिरी सांस ली। उस वक्त उनकी पत्नी तेजस्विनी और दोनों बेटियां भी वहां मौजूद थीं। अमेरिका और ब्रिटेन में इलाज कराने के बाद वह हाल में ही बेंगलुरु लौटे थे। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS