दरभंगा
सीसीटीवी कैमरे से लैश होगा दरभंगा का छठ घाट, तेज आवाज वाले पटाखों पर रहेगी रोक- एसएसपी
By Deshwani | Publish Date: 10/11/2018 8:14:05 PMछठ घाट का निरीक्षण करती एसएसपी गरिमा मलिक व अन्य। फोटो- देशवाणी।
दरभंगा। देवेन्द्र ठाकुर। देशवाणी।
वरीय पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक ने जिले के विभिन्न छठ घाटों व ब्रतियों के आने-जाने वाले रास्तों का निरीक्षण किया। इसको लेकर कई तरह के निर्देश दिए। वरीय पुलिस अधीक्षक श्री मलिक ने बताया कि भीड़-भाड़ वाले छठ घाटों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जायेगा। उन्हांेने यह भी कहा कि छठ घाटों पर तेज आवाज वाले पटाखें जलाने पर रोक रहेगी।
इसके अलावा गंगासागर, हराही दिग्घी व मिर्जा खाँ तालाब आदि जगहों पर गोताखोर के साथ नाव की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने बताया कि छठ घाटों के अलावा आने-जाने वाले रास्तों पर भी पुलिस बल की तैनाती की जायेगी। उन्होंने बताया कि जिले मे पर्याप्त पुलिस फोर्स है। जिसे विभिन्न जगहों पर लगाया जा रहा है। इसके अलावा छठ घाटों पर जाने के लिए प्रशासन के द्वारा जल्द ही रूट मैप बनाकर तैयार कर इसकी जानकारी दी जायेगी।
वहीं उन्होने आम लोगों से आग्रह किया कि गहरे पानी मे नहीं जाए और पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने शनिवार को दल-बल के साथ किलाघाट, राय साहब पोखर सहित कई छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस मौके पर सदर अनुमंण्डल पदाधिकारी राकेश गुप्ता, सदर डीएसपी अनोज कुमार शामिल थे।