बिहार
लालू परिवार बिहार के लाखों गरीबों को धोखा देने की सजा पा रहा हैं: सुशील मोदी
By Deshwani | Publish Date: 10/11/2018 12:03:48 PMपटना। उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि चारा घोटाला और बेनामी सम्पत्ति घोटाला में फंसा लालू प्रसाद का परिवार बिहार के लाखों गरीबों को धोखा देने की सजा पा रहा है। राजद नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव स्वीकार कर रहे हैं कि पार्टी में लुच्चे-मवाली लोग भर गए हैं। जो पार्टी अपना घर ठीक नहीं रख सकी वह 11 करोड़ लोगों के राज्य का भला क्या करेगी?
सुशील मोदी ने लिखा कि यूपीए सरकार ने बैंकों से 10 लाख करोड़ निकाल कर सबसे बड़ा घोटाला किया जिससे विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी जैसे आर्थिक अपराधी ताकतवर हुए। जब एनडीए सरकार सख्ती कर रही है और भगोड़े गिरफ्तार होने लगे हैं, राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बुरे लग रहे हैं। वे बताएं कि क्या मनमोहन सिंह ने माल्या की विमान कंपनी को उबारने के लिए पैकेज देने की बात नहीं कही थी। कांग्रेस अपना 49 साल का गुनाह 48 महीने की सरकार पर थोपना चाहती है।