ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
आस्था का महापर्व छठ में यात्रियों के लिए रेल प्रशासन ने किया है खास इंतजाम
By Deshwani | Publish Date: 8/11/2018 5:55:09 PM
आस्था का महापर्व छठ में यात्रियों के लिए रेल प्रशासन ने किया है खास इंतजाम

नई दिल्ली/पटना। आस्था का महापर्व छठ पूजा की धूम दिखने लगी है। राजधानी दिल्ली में रहने वाले बिहार-झारखंड और यूपी के लोग महापर्व छठ पूजा के लिए घर जाने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, इसके लिए भारतीय रेल भी अपनी पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। भारतीय रेल द्वारा प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों के लिए अलग से व्यवस्था कर रही है।

 
आस्था का महापर्व छठ को लेकर लाखों लोग राजधानी दिल्ली से पटना, झारखंड और यूपी घर जाते हैं। ऐसे में भारतीय रेल के लिए काफी चुनौती होती है कि यात्रियों को सुरक्षित घर तक पहुंचाया जा सके। वहीं, इस पर्व में रेल टिकट मिलना मुश्किल होता है। ऐसे में कई यात्री मायूष हो जाते हैं। लेकिन भारतीय रेल द्वारा छठ पर्व को देखते हुए खास इतजाम किए हैं।
 
छठ पूजा को लेकर बिहार और यूपी जाने वाली ट्रेनों की टिकट पहले से बुक हो चुके हैं। इसलिए यात्रियों के लिए भारतीय रेल छठ पूजा के लिए स्पेशल ट्रेन का इंतजाम किया है। वहीं, यात्रियों को टिकट के लिए परेशानी न हो इसके लिए भी राजधानी दिल्ली स्थित रेलवे स्टेशन पर अलग से कई अनारक्षित टिकट काउंटर भी खोल दिया है।
 
हालांकि, कई ट्रेन अलग से चलने की वजह से ट्रेन की टाइम से नहीं पहुंच रही है। ऐसे में यात्री प्लेटफॉर्म पर अपने ट्रेनों का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, भारतीय रेल यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए उन्हें रूकने के लिए स्टेशन परिसर में ही पंडाल लगाकर व्यवस्था कर रही है। स्टेशन पर हजारों यात्री अपने ट्रेन का इंतजार पंडाल में बैठकर कर रहे हैं।
 
रेल मुख्य जन संपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि यात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े इसके लिए नई दिल्ली स्टेशन और आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर खास इंतजाम किया जा रहा है। यात्रियों को घर जाने के लिए 8 नवंबर से 13 नवंबर तक 8-10 ट्रेन अलग से चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर भीड़ और बढ़ती है तो इसके लिए भी रेल प्रशासन पहले से तैयार है।
 
भीड़ को देखते हुए यात्रियों को अनारक्षित टिकट लेने में परेशानी न हो इसके लिए अलग से टिकट काउंटर की व्यवस्था की गई है। दीपक कुमार ने बताया कि ट्रेन परिचालन, भीड़, सिक्योरिटी व्यवस्था, खानपान पर भी नज़र रखी जा रही है। यात्रियों को बैठने के लिए स्टेशन पर पंडाल भी लगाया गया है। वहीं, स्टेशन पर एलईडी टीवी की व्यवस्था की गई है। जिसपर ट्रेनों की सूचना के साथ-साथ छठ गीत भी दिखाया जा रहा है। यात्रियों के खाना खाने के लिए भी 15 रुपये में जनता खाना की व्यवस्था की गई है। वहीं, ट्रेन सही समय पर गणतव्य स्थान पर पहुंचे इसका भी ध्यान रखा जा रहा है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS