ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
असम से राज्यसभा भेजे जा सकते हैं लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान
By Deshwani | Publish Date: 8/11/2018 4:08:02 PM
असम से राज्यसभा भेजे जा सकते हैं लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान

पटना। आगामी लोकसभा चुनावों के चलते बिहार एनडीए में घमासान जारी है। भाजपा के द्वारा एनडीए को एकजुट रखने की हरमुमकिन कोशिश की जा रही है। लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान को असम से राज्यसभा भेजा जा सकता है। इसके अतिरिक्त भाजपा जदयू के लिए अपनी जीती हुई सीटों की कुर्बानी भी दे रही है।

 
लोजपा सूत्रों के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पासवान के लिए असम से राज्यसभा में जाने की पेशकश की है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का राज्यसभा का कार्यकाल अगले साल छह जून को समाप्त होने वाला है। इसी सीट से पासवान को राज्यसभा भेजा जाएगा। सूत्रों के अनुसार असम से राज्यसभा जाने वाला प्रस्ताव लोजपा अध्यक्ष के अलावा उनके परिजनों को भी पसंद है।
 
गौरतलब है कि बिहार एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर मचा बवाल भी जल्द सुलझने की उम्मीद की जा रही है। भाजपा और जदयू ने समान सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। लोजपा की मांग और पूर्ति में सिर्फ एक सीट की कमी है। इसके अतिरिक्त सीट शेयरिंग को लेकर एनडीए की सहयोगी पार्टी रालोसपा में भी खींचतान बनी हुई है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS