बिहार
पुलिस लाइन बवाल: 175 ट्रेनी और 10 पुलिस कांस्टेबल हुए सस्पेंड
By Deshwani | Publish Date: 5/11/2018 1:44:31 PMपटना। राजधानी पटना में ट्रेनी महिला सिपाही की मौत के बाद पुलिसकर्मियों द्वारा मचाए गए बवाल पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में 175 ट्रेनी कांस्टेबल और 10 पुलिस कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है।
बता दें कि, पुलिसकर्मियों ने छुट्टी ना मिलने पर बीमार महिला सिपाही की मौत होने का आरोप लगाकर पुलिस लाइन में जमकर बवाल मचाया था। इस दौरान पुलिसवालों ने आम लोगों पर भी हमला बोला था। जिसके चलते 167 ट्रेनी सिपाहियों पर नामजद केस किया गया था। इन पुलिसकर्मियों पर अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर जानलेवा हमला करने के साथ-साथ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा था।