ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
डीएमसीच का मामला- चूहों ने कुतर-कुतर कर ली नवजात की जान, दरभंगा डीएम ने बैठाई जांच
By Deshwani | Publish Date: 30/10/2018 7:48:19 PM
डीएमसीच का मामला- चूहों ने कुतर-कुतर कर ली नवजात की जान, दरभंगा डीएम ने बैठाई जांच

बच्चे की शव को लेकर प्रदर्शन करते आक्रोशित लोग। फोटो-देशवाणी।

 दरभंगा। देवेन्द्र कुमार ठाकुर। देशवाणी।

 दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में फिर से हुई मानवता शर्मसार। क्या चूहे भी कातिल हो सकते है? सुनने में जरा अजीव जरूर लगेगा। लेकिन दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती 9 दिनों के नवजात शिशु की हत्या का आरोप न सिर्फ अस्पताल प्रशासन पर लगा है। बल्कि चूहों पर भी लगाया जा रहा है। बताया गया है कि शिशुवार्ड में भर्ती बच्चे को चुहों ने कुतर-कुतर कर मार डाला और हॉस्पीटल प्रबंधन को इसका पता भी नहीं चला। इस घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया है। डीएम डॉ चन्द्रशेखर सिंह ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
 
 
 
 इस संदर्भ में मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र के नजरा गांव निवासी पूरन चौपाल और माँ वीणा देवी ने डॉक्टर और अस्पताल कर्मी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि नवजात शिशु की चूहों ने कुतुर-कुतुर कर जान ले ली। लेकिन इसकी खबर डाक्टर व अस्पताल कर्मी तक को भी नही चला। अब पीड़ित परिजन न्याय के लिए दरभंगा के उप विकास आयुक्त को लिखित शिकायत की है।
 

डीएम ने दिए जांच के आदेश-

लिखित शिकायत में कहा गया है कि इलाज में लापरवाही बरतने बाल चिकित्सक पर उचित कानूनी कारवाई की जाय। वहीं अस्पताल प्रशासन ने आरोप से इनकार करते हुए कहा है कि पूरा अस्पताल ही चूहों की आतंक से परेशान है। मामले को देखते हुए दरभंगा जिलाधिकारी डॉ चन्द्रशेखर सिंह ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।
 
 
मामले के सम्बन्ध में बताया जाता है कि सोमवार की रात को मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र के नजरा गांव की वीणा देवी ने अपने 9 दिन के नवजात बच्चे को इलाज के लिए शिशु विभाग में  भर्ती कराया था। मंगलवार की सुबह 4 से 5 बजें के करीब जब वह अपने बच्चों को डीएमसीएच के शिशु वार्ड के एनआईसीयू के अन्दर देखने पहुंची तो उसने देखा उसके नवजात को चूहे बड़े आराम से कुतुर रहे है। तभी वीणा देवी जोर-जोर से चिल्लाने लगी। जिसके बाद अस्पताल का एक कर्मी वहा पहुॅंचा और चूहे को भगाया। हलांकि तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। चूहे की कुतरने और काटने से बच्चे के अंगूली और शरीर से खून भी निकल रहा था। साथ ही कई जगहों पर चूहे के कुतरने के निशान थे।
 
 
 
नवजात की मौत के बाद पीड़िता मां का रो-रो कर बुरा हाल है। एनआईसीयू में चूहे के इस आतंक के बाद पूरे अस्पताल में हड़कम्प मच गया। अस्पताल में पुलिस भी पहुंच गयी और धीरे-धीरे लोगो की भीड़ जुटने लगी। मौके पर शिशु विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश भी पहुंचे। स्थिति का जायजा लेने के बाद हास्यास्पद बयान देते हुए मीडिया को बताया कि बच्चे की हालत काफी गंभीर थी। उसे बचाना मुश्किल थी। उन्होंने पीड़िता परिवार के आरोपो से भी इनकार नही किया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS