ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
म्यूजियम व दिग्घी जलाशय मनोरम पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा, लगेगा फाउंटेन व होगा नौका विहार भी - डीएम
By Deshwani | Publish Date: 27/10/2018 8:19:27 PM
म्यूजियम व दिग्घी जलाशय मनोरम पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा, लगेगा फाउंटेन व होगा नौका विहार भी - डीएम

म्यूजियम का निरीक्षण करते जिलाधिकारी डॉ चन्द्रशेखर सिंह व अन्य। फोटो- देशवाणी।

दरभंगा। देवेन्द्र कुमार ठाकुर। देशवाणी।
 
दिग्घी जलाशय का सौंदर्यीकरण कर इसे एक आकर्षक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने चंद्रधारी संग्रहालय तथा दिग्घी जलाशय का निरीक्षण करते हुए उक्त बातें कही। डीएम डॉ सिंह ने बताया कि इसमें फांउटेन भी लगाया जाएगा और नौका विहार की भी व्यवस्था की जाएगी।
 
 
 
 
उन्होंने नगर निगम के कंसलटेंट को निर्देश दिया कि जलाशय के कम गहराई वाले उत्तर पश्चिम के जिस हिस्से में अभी जलकुंभी है। उधर किनारे-किनारे पाथवे बनाकर उसी हिस्से में लोहे के पुल से दोनों किनारे को जोड़ने का प्रपोजल बनाएं। इससे यह जलाशय सुंदर भी हो जाएगा। नौका विहार का एक अलग क्षेत्र विकसित हो जाएगा। डीएम ने इस प्रपोजल को तैयार कर एक सप्ताह में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
 
 
 
 नौका विहार के इस क्षेत्र में फाउंटेन भी लगेंगे। म्यूजियम के क्यूरेटर एवं इस कार्य में लगे कंसलटेंट ने जिलाधिकारी को जानकारी दी। बताया कि म्यूजियम के परिसर में सुंदर पार्क भी बनाया जाएगा। इस पार्क में आने वाले लोगों के लिए सभी प्रकार की जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। बच्चों के लिए बनने वाले पार्क में झरना, झूला एवं अन्य मनमोहक आकृतियां भी होंगी। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि पूरा प्लान इस तरह से बनवाएं कि भविष्य में लेजर शो भी यहां हो सके ,उसके लिए जगह उपलब्ध रहे।
 
 
 
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने वाटर स्पोर्ट्स के लिए खरीदे गए खेल सामग्रियों का भी अवलोकन किया। उन्होंने जिला खेल पदाधिकारी तथा जिला मत्स्य पदाधिकारी को निर्देश दिया कि मिथिला महोत्सव के अवसर पर होने वाले नौकायन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का चयन कर उनका ट्रेनिंग शुरू कर दें। जिलाधिकारी ने हराही पोखर का भी जायजा लिया एवं वहां के  सौंदर्यीकरण कार्य के लिए भी प्रपोजल बनाने का निर्देश नगर आयुक्त को दिया। इस अवसर पर नगर आयुक्त नागेंद्र सिंह, उप विकास आयुक्त डॉ कारी प्रसाद महतो, अनुमंडल पदाधिकारी राकेश गुप्ता, जिला खेल पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, म्यूजियम के क्यूरेटर, कंसल्टेंट एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी तथा इस परियोजना से संबंधित लोग उपस्थित थे।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS