बिहार
राज्य स्तरीय बालिका हैंड बॉल प्रतियोगिता में भाग लेने दरभंगा से टीम रवाना
By Deshwani | Publish Date: 26/10/2018 11:00:00 PMप्रतियोगिता में भाग लेने वाली दरभंगा की छात्राएं। फोटो- देशवाणी।
दरभंगा। कुशेश्वर स्थान पूर्वी। अमित पोद्दार।
सुदूरवर्ती बाढ़ ग्रस्त इलाके मध्य विद्यलाय धवोलिया की चार छात्रा को सिवान में आयोजित राज्य स्तरीय बालिका हैंड बॉल प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। विद्यलाय के एचएम बब्लू कान्त झा ने बताया कि इसी वर्ष जिला स्तरीय खेल में प्रतियोगिता में वर्ग आठ की खुशबू कुमारी, खुशी कुमारी, अभिलाषा कुमारी तथा आशा कुमारी ने हेंड बॉल प्रतियोगिता खेल में अपना स्थान बनाया।
उन्होंने बताया कि पीटीसी ट्रेनिग कॉलेज मैरवा सिवान में 26 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक राज्य के विभिन्न जिलों के टीम के बीच हेंड बॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन होना है। जिसके आलोक में जिला खेल पदाधिकारी ने छत्राओं को विभागीय यूनिफार्म देकर सिवान के लिए रवाना किया है।