ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
27 से चलेगा भाजपा का सदस्यता अभियान, 31 को रन फॉर यूनिटी
By Deshwani | Publish Date: 25/10/2018 8:21:24 PM
27 से चलेगा भाजपा का सदस्यता अभियान, 31 को रन फॉर यूनिटी

रक्सौल में सदस्यता अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी का बैठक।

रक्सौल। अनिल कुमार। देशवाणी।

भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान 27 अक्टूबर से चार दिनों तक चलेगा। उक्त निर्णय गुरुवार को शहर के सोना हाल मे भाजपा की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह ने की।
 
 बैठक की जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता गुडडू सिंह ने कहा कि रकसौल, आदापुर, भवानीपुर एवं रकसौल नगर के प्रत्येक बूथ पर 50 सदस्य बनाया जायेगा। अध्यक्ष ने आम लोगों से देश की समृद्धि एवं चहूमुखी विकास के लिए विश्व के सबसे बड़े संगठन का सदस्य बनने की अपील की। उसके लिए टौल फ्री नम्बर 18002661001 पर मिस काल करना है।
 
 
 
साथ ही उन्होंने घोषणा की कि 31 अक्टूबर को देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जायेगा। इस का आयोजन में भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में किया जायेगा। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो० डा० अनिल कुमार सिन्हा, महासचिव प्रदीप सर्राफ़, जिला प्रवक्ता गुडडू सिंह, भाजयुमो के क्षेत्रीय प्रभारी ई० जितेन्द्र कुमार, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष प्रो० मनिष दूबे सांसद प्रतिनिधि राजकिशोर राय भगत, जिला महामंत्री इ. प्रवीर रंजन, प्रखंड अध्यक्ष विजय कुशवाहा, जिला मंत्री पिंटू गिरि व मदन पटेल आदि उपस्तिथ थे।  

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS