ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
दरभंगा में लाल बिहारी सहित दो को गोली मारी, हालत गंभीर, सड़क जाम, बवाल, क्लिनिक पुलिस छावनी में तब्दिल
By Deshwani | Publish Date: 24/10/2018 9:19:59 PM
दरभंगा में लाल बिहारी सहित दो को गोली मारी, हालत गंभीर, सड़क जाम, बवाल, क्लिनिक पुलिस छावनी में तब्दिल

दरभंगा के निजी क्लिनिक में घायल लाल बिहारी यादव। फोटो- देशवाणी।

दरभंगा। देवेन्द्र कुमार ठाकुर।

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली मोड़ स्थित बस स्टैण्ड के ट्रिपल हत्या कांड के चर्चित आरोपित अभियुक्त लाल बिहारी यादव सहित दो व्यक्तियों को घात लगाये अपराधकर्मियो के द्वारा बुधवार की देर शाम गोली मार दी गयी। उन्हें और उनके सहयोगी को अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के आनंदपुर चौक के पास गोली मारी गई। दोनों घायलों को गंभीर अवस्था मे डीएमसीएच पहुचाया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक रहने के कारण शहर के उन्हें एक निजी क्लिनिक मे भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।
 
 
घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी सहित अन्य थाना की पुलिस ने घटना स्थल सहित निजी अस्पताल पहुच कर मामले का जायजा लिया। इस घटना की जानकारी शहर में जगल की आग की तरह फैल गयी। घटना को लेकर लहेरिया सराय भीआईपी सड़क को अल्लपट्टी स्थित निजी अस्पताल के समीप सड़क जाम कर दिया। जहा रैपिड एक्शन फोर्स के द्वारा जाम को हटवाया गया तथा पूरे निजी अस्पताल को देखते ही देखते पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। घटना के संबंध मे बताया जाता है कि ट्रिपल हत्या कांड के आरोपित अभियुक्त यादव सदर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव के निवासी हैं।
 
 
 
घायल यादव सदर प्रखड उप प्रमुख के पति सहित बाजार समिति व्यापार मंडल के अध्यक्ष हैं। बताया जा रहा है कि लाल बिहारी यादव अपने एक सहयोगी के साथ बहेड़ी थाना क्षेत्र के जोरजा गांव गए थे। जहां तीन दिन बाद घायल बिहारी यादव की पत्नी की गैस ऐजेन्सी का उद्घाटन होने वाला था। उसकी तैयारी की जायजा लेकर लौट रहे थे तो रास्ते मे अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के आनंदपुर चौक स्थित एक लाइन होटल पर नास्ता करने के लिये रूके।  उसी समय घात लगाये एक मोटर साइकिल पर दो अज्ञात अपराधियों ने उनपर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिससे बिहारी यादव को चार गोली लगी एंव उसके सहयोगी  को एक गोली पैर मे लगी।
 
 
घायल अवस्था मे स्थानीय लोगो के द्वारा डीएमसीएच पहुचाया गया। जहा बेहतर इलाज के लिए अल्लपट्टी स्थित एक निजी क्लिनिक मे लाया गया। जहा उसकी हालत समाचार लिखे जाने तक चिंता जनक बतायी जा रही है। ज्ञात हो कि घायल श्री बिहारी यादव ट्रिपल हत्या कांड के मामले मे जेल भी जा चुके है और जमानत पर कुछ महीने पूर्व जेल से बाहर निकले थे। इस घटना को लेकर पूरे शहर मे सनसनी फैल गयी।
                                        
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS