बिहार
दरभंगा में राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा
By Deshwani | Publish Date: 24/10/2018 8:54:38 PMदरभंगा में हेलीपेड का निरीक्षण करते डीएम व एसएसपी के साथ पदाधिकारिगण। फोटो- देशवाणी।
दरभंगा विश्वविद्यालय से राम कुमार झा।
ललित नारायण मिथिला विष्वविद्यालय में आयोजित होने वाली तरंग प्रतियोगिता में बिहार के राज्यपाल के संभावित आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया गया। इसको लेकर जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह एवं एंव वरीय पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक ने सुरक्षा व्यवस्था व हेलीपैड का निरीक्षण किया। उन्होंने हेलीपैड तथा कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग एव सुरक्षा व्यवस्था पूरी मजबूती से करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एसके सिंह के साथ बैठक की। तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश गुप्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनोज कुमार व नगर आयुक्त नागेंद्र प्रसाद समेत विष्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।