ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
रक्सौल एसएसबी ने इंडिका कार में लदी 8.60 करोड़ की चरस जब्त की, एक गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 21/10/2018 11:00:00 PM
रक्सौल एसएसबी ने इंडिका कार में लदी 8.60 करोड़ की चरस जब्त की, एक गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा से 8.60 करोड़ मूल्य का चरस के साथ गिरफ्तार व्यक्ति के साथ एसएसबी पदाधिकारी। फोटो- देशवाणी।

 

रक्सौल। अनिल कुमार। देशवाणी।

रक्सौल-भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने नेपाल से भारत के कानपुर कार से ले जा रहे एक तस्कर को भारी मात्रा में चरस के साथ गिररफ्तार किया है।  जब्त चरस की कीमत करीब 8 करोड़ 60 लाख आंकी गई है। उक्त चरस हरियाणा नम्बर की इंडिका कार से कानपुर ले जाई जा रही थी। इंडिका को भी जब्त कर लिया गया है।

नेपाल से कानपुर जा रही थी चरस-

 19 अक्तूबर की देर संध्या 47 वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल पनटोका के विशेष कार्यवाही दल ने गुप्त सूचना के आधार पर नेपाल से कार के अन्दर बोरे में छिपाकर भारत के कानपुर ले जारहे 43 किलो चरस जब्त किया है। जिसका मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में आठ करोड़ साठ लाख आंकी गई है। जब्त चरस को गिरफ्तार व्यक्ति  HR16E3165 टाटा इंडिका कार में छिपाकर नेपाल से भारत के कानपुर ले जा रहा था। जिसे रामगढ़वा चौक के पास एसएसबी के जवानों ने दबोच लिया। 

चरस ले जाने के आरोपी कानपुर निवासी-

वहीं चरस लेकर जाने वाला व्यक्ति कानपुर, उत्तर प्रदेश का निवासी है। जिसका नाम गिरजेश कुमार उम्र 35 वर्ष पिता का नाम बाबू लाल मास्टर है। इसकी जानकारी जानकारी देते हुए 47 वीं बटालियन के कार्यवाहक कमाण्डेन्ट प्रियव्रत शर्मा ने बताया कि दुर्गा पूजा और दशहरा में भीड़ की आड़ में छुपाकर नेपाल से चरस को भारत के कानपुर और अन्य शहरों में पहुचाने वाला था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर 47 वीं वाहिनी शसस्त्र सीमा बल पनटोका के विशेष कार्यवाही बल तस्कर को चरस के साथ पकड़ने में कामयाब रहे।

 

पकड़े गए व्यक्ति से चरस तस्कर के गिरोह के बारे में जानकारी ली जा रही थी। वहीं पकड़े गए व्यक्ति को कानूनी कार्यवाही हेतु स्वापक नियन्त्रण ब्यूरो पटना को सौप दिया गया है।     

 

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS