ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
जहानाबाद दशहरे मेले में मनचलों का कहर, 20 महिलाओं को ब्लेड मारकर किया घायल
By Deshwani | Publish Date: 20/10/2018 4:22:42 PM
जहानाबाद दशहरे मेले में मनचलों का कहर, 20 महिलाओं को ब्लेड मारकर किया घायल

जहानाबाद। बिहार के जहानाबाद जिले में दशहरे के मेले में मनचलों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान मनचलों ने 20 से अधिक महिलाओं को ब्लेड मारकर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार लगातार तीसरे साल दशहरे के मेले में महिलाओं पर इस प्रकार का हमला किया गया है।

 
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के ठाकुरबारी इलाके की है। कुछ युवकों ने मेले में घूम रही महिलाओं को ब्लेड मारकर जख्मी कर दिया। प्रशासन को जैसे ही घटना की जानकारी मिली उन्होंने घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती करवाया। जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष और पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की स्थितियों का जायजा लिया।
 
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पंडाल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। वहीं इस घटना पर स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार तीसरे साल दशहरे के मेले के दौरान इस प्रकार की घटना हुई है। लगातार यह घटना होने के बावजूद प्रशासन ने इसके प्रति कोई सतर्कता नहीं बरती। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS