बिहार
त्योहार के शौकीन राजद सुप्रीमो लालू इस बार यहां मनाएंगे दशहरा, समर्थकों ने किया इंतजाम
By Deshwani | Publish Date: 15/10/2018 3:33:06 PMपटना/ रांची। चारा घोटाले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू यादव त्योहारों को खास अंदाज में मनाने के लिए जाने जाते हैं। वह हर त्योहार में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं, लेकिन बीमारी के कारण उन्हें दशहरे का त्योहार रिम्स के पेइंग वार्ड में ही मनाना पड़ेगा। वहीं लालू यादव के समर्थन उनके त्योहारों को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। समर्थकों ने दशहरे को स्पेशल बनाने के लिए कई इंतजाम किए हैं।
इतना ही नहीं नवरात्र में लालू यादव के लिए पूजा करने की व्यवस्था की गई है। पूजा में प्रयोग होने वाले धूप, अगरबत्ती और आरती की व्यवस्था उनके वार्ड में ही कर दी गई है। लालू के समर्थकों की इच्छा है कि उत्तर भारत, खासकर बिहार में मनाए जाने वाले लोक आस्था के महापर्व छठ पूरे परिवार के साथ बीते।