ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
भाजपा नेता विश्वेश्वर ओझा हत्याकांडः मुख्य आरोपी बृजेश मिश्रा को पुलिस ने किया गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 13/10/2018 5:17:52 PM
भाजपा नेता विश्वेश्वर ओझा हत्याकांडः मुख्य आरोपी बृजेश मिश्रा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पटना। बिहार पुलिस ने भाजपा नेता विश्वेश्वर ओझा हत्याकांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है। 

 
जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भाजपा नेता के हत्याकांड का मुख्य आरोपी ब्रजेश मिश्रा पडसैरा गांव छिपा हुआ है। इसके चलते पुलिस अधिकारियों ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ब्रजेश पर पचास हजार रुपए का इनाम भी रखा हुआ था। ब्रजेश को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।
 
गौरतलब है कि 12 फरवरी 2016 अपराधियों ने भोजपुर के सोनबरसा बाजार में भाजपा नेता की हत्या उस समय की थी जब वह एक कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। कुछ दिन पहले अपराधियों ने भाजपा नेता हत्याकांड के मुख्य गवाह कमल किशोर मिश्रा को भी मौत के घाट उतार दिया था। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS