ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
पानी को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने 3 लोगों को मारी गोली, 1 महिला की मौत
By Deshwani | Publish Date: 4/10/2018 2:16:06 PM
पानी को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने 3 लोगों को मारी गोली, 1 महिला की मौत

नवादा। बिहार के नवादा जिले में पानी के विवाद को लेकर दबंगों ने तीन लोगों को अपनी गोलियों का निशाना बनाया। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई वहीं दो लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के चलते गांव के लोगों और भीम आर्मी के सदस्यों ने सड़क पर प्रदर्शन किया। इस घटना को लेकर गांव के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

 
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव की है। पानी के लेकर हुए विवाद में दबंगों ने गांव की दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गोली मार दी। इसके चलते इलाज के क्रम में एक महिला इंदु देवी की मौत हो गई। अन्य घायल एक महिला लीला देवी और एक बुजुर्ग प्रभु राजवंशी का इलाज चल रहा है। घायल लोगों ने आरोप लगाया कि गांव के ही लल्लू यादव, राहुल यादव, श्री यादव, पिंटू यादव सहित 20 अन्य लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। 
 
पुलिस द्वारा इस मामले की छानबीन की जा रही है। नवादा में आज जदयू द्वारा दलित सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस घटना के बाद जदयू नेता श्याम रजक अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात करने पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने मृतक महिला के घरवालों से भी बातचीत की।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS