ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
दरभंगा
जिले भर में मनायी गयी महात्मा गाँधी व शास्त्री की जयंती, दरभंगा आयुक्त ने कहा- बापू के विचार आज भी बेहद प्रासांगिक
By Deshwani | Publish Date: 2/10/2018 8:18:12 PM
जिले भर में मनायी गयी महात्मा गाँधी व शास्त्री की जयंती, दरभंगा आयुक्त ने कहा- बापू के विचार आज  भी बेहद प्रासांगिक

महात्मा गाँधी जयंती के अवसर पर समाहरणालय में उपस्थित आयुक्त व अन्य। फोटो- देशवाणी।

 
दरभंगा। देवेन्द्र कुमार ठाकुर।

महात्मा गांधी एवं शास्त्री के आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रमंडलीय आयुक्त मयंक बरबड़े ने समाहरणालय स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सभागार में राष्ट्रपिता गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उक्त बातें कही। दूसरी तरफ जिलेभर में महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंति मनाई गई। इस अवसर पर कई जगह स्वच्छता अभियान चलाया गया और इन महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
 
 
 उन्होंने कहा कि गांधी के विचार आज के समय में बेहद प्रसांगिक हैं।  उनके बताए रास्तों पर चलकर ही समाज एवं दुनिया में व्याप्त समस्याओं का समाधान हो सकता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि सत्य एवं अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी एक समरस समाज बनाने के हिमायती थे। उनके लिए सामाजिक एवं सांप्रदायिक समरसता का बहुत महत्व था। सत्य-अहिंसा एवं अपनी गांधीवादी रणनीति के बल पर ही उन्होंने अंग्रेज जैसे शक्तिशाली साम्राज्यवादी सत्ता को देश से बाहर किया। हमें आजादी दिलाई। इससे पूर्व प्रमंडलीय आयुक्त, जिला पदाधिकारी एवं अन्य अतिथियों ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर भी किया। इस अवसर पर विधान परिषद सुनील कुमार, उप विकास आयुक्त डॉ कारी प्रसाद महतो, जिला परिषद अध्यक्षा गीता देवी समेत सभी अधिकारी, कर्मी व अन्य लोग उपस्थित थे।
 
 
 
 
दरभंगा निज प्रतिनिधि के अनुसार-

 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर दरभंगा जिला कांग्रेस सेवादल की तरफ से जिला मुख्य संगठक डॉ जमाल हसन के नेतृत्व में दरभंगा टावर पर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने दरभंगा टावर की पूरी सफाई की। साथ ही दरभंगा टावर स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ कमरूल हसन, जिला महिला संगठक अर्चना देवी, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष  जियाउर रहमान बब्बन, डॉ बदरुल हसन, अरुण ओझा, गोपाल झा, मो नूर, मो शाकिब, अंकित सिन्हा, श्याम सुंदर मुखिया, संजीदा खातुन, तबस्सुम प्रवीण, जहां आरा, रुह अफजा, फिरोजा खातून, शकीला खातून, नसीम, तमन्ना, बाबर अली, नवीन राज, अभिनन्दन कुमार, अनुराग सिंह, राशिद खान, नुरूल होदा खान, साबिर, फिरोज व आशीष झा आदि दर्जनों लोग शामिल थे।
 
 
 
वहीं गांधी जयंती पर भाजपा जिला दरभंगा द्वारा दरभंगा टावर चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंति पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरि सहनी ने की।  स्वच्छता अभियान के जिला संयोजक गणेश महथा ने कार्यक्रम का संचालन किया।
 
 
 देश के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादूर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शास्त्री चौक पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर नगर विधायक संजय सरावगी, जिला महामंत्री संजीव साह, आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, दरभंगा नगर अध्यक्ष प्रमोद शरण साहू, जिला मिडिया प्रभारी मुकुन्द चौधरी, अमलेश झा, राजू तिवारी, लक्ष्मण झुणझुण वाला, धर्मशीला गुप्ता, तनवीर हसन, राजू सिंह, सतोष साह, भरत सहनी, रमाशंकर ठाकुर, ज्योति कृष्ण झा लवली, देवेन्द्र झा, रवि चन्द्रवंशी, दिलीप पासवान, संगीता साह, विनोद बिहारी, प्रमोद साह, पिन्टू राम, सुनील राय उपस्थित थे।
 
 
 
वहीं कुशेश्वर स्थान निज प्रतिनिधि के अनुसार-
 

प्रखण्ड क्षेत्र के केवटगामा में मंगलवार को स्पेश मॉडर्न स्कूल के प्रांगण में महात्मा गाँधी के 150 वीं जयंती समारोह मनाया गया। जयन्ती समारोह में स्कूली छात्र-छात्रा एवं शिक्षकों ने भाग लिया। समाहरोह के दौरान स्कूल के निर्देशक सीके ह्यूमेन ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प माला अर्पित किया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं को संकल्प दिलाया कि हम सब बापू के बताए गए मार्ग पर चलेंगे।  स्वच्छता के प्रति सजग रहेंगे। इसके बाद छत्र- छत्राओं को कॉपी, कलम एवं टॉफी का वितरण किया। इस मौके पर शिक्षक लाल बिहारी, राजीव,मिलन, कंचन, प्रीति, क्रिश्टिना, बाबू साहब, विभिषण, रामाकान्त, संतोष आदि उपस्थित थे।
 
 
 
वहीं सिंहवाड़ा निज प्रतिनिधि के अनुसार-

खादी भंडार के प्रांगण में गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाया गया। जिसमें प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुण्यानंद मिश्रा की अध्यक्षता में उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। इस मौके पर मौजूद विनाय शंकर चौधरी उपाध्यक्ष ,शशि भूषण सिंह, शिव शंकर झा, सहज मिश्रा, दिलशाद अहमद, मो अयान अली, जयंत नाथ मिश्रा, सीताराम पाण्डे, देवेंद्र ठाकुर, रजनीश चौधरी, सुवधमी झा, डॉ कमरे आलम, मो हसनैन, नरेश झा आदि उपस्थित थे।
 
 
 बिरौल निज प्रतिनिधि के अनुसार
 

 गाँधी जयन्ती के अवसर पर ओंकार उच्च विद्यालय सुपौल बाजार के छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रभात फेरी निकली गयी। प्रभात फेरी के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक नसीम अहमद एवं सभी शिक्षकों के द्वारा बापू को माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। चेतना सत्र में सभी छात्र-छात्राओं के द्वारा नशा-मुक्ति, बाल-विवाह की रोकथाम, स्वच्छता एवं शराबबंदी का संकल्प लिया गया।
 
 
 
 मनीगाछी निज प्रतिनिधि के अनुसार
 
महात्मा गाँधी एवं पुर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयन्ती के शुभ अवसर पर मनीगाछी पश्चिमी मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा के सहयोग से राघोपुर दक्षिणी, राघोपुर पश्चिमी, भण्डारिसम, नेहरा पुर्वी, जतुका पैकटोल, बलौर ब्रह्मपुर आदि शक्ति केन्द्रों पर जिला मंत्री राधाबल्लभ झा, प्रहलाद झा, रोहित मिश्र, संजय ठाकुर, जय प्रकाश शर्मा, बिपिन सदाय, सुनील कुमार, नीलाम्बर मंडल आदि के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया गया।
कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा अध्यक्ष रमेश कुमार चौधरी एवं मंडल अध्यक्ष अंजनी कुमार झा मुन्ना ने संयुक्त रूप से किया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS