बिहार
मोतिहारी में गांधी जयंती के अवसर पर होगी सजा माफ, चार कैदियों की होगी रिहाई, परिवार में जश्न का माहौल
By Deshwani | Publish Date: 1/10/2018 11:48:30 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
इस बार गांधी जयंती पर चार परिवारों में विशेष खुशी का पैगाम लेकर आया है। केन्द्र सरकार के निर्देश पर इस बार वैसे कैदियों की सजा माफ कर उन्हें रिहा किया जा रहा है, जिनके आचरण जेल में अच्छा रहा है। जिला प्रशासन ने वैसे ही चार कैदियों का चुनाव किया है।
बताया गया है कि मोतिहारी के सेंट्रल जेल में इन कैदियों का व्यवहार अन्य बंदियों व जेल प्रशासन के प्रति काफी अच्छा रहा है। जिसकी रिपोर्ट जेल प्रशासन ने सरकार को भेजी थी। चारों कैदियों के परिजन को इस बात का पता चला कि वे महात्मा गांधी जयंती के अवसर रिहा कर दिए जाएंगे तो इनके घर में जश्न का सा महौल हो गया। ये सभी परिजन 2 अक्टूबर को आकर रिहा हुए संबंधियों को जिला प्रशासन के समक्ष उन्हें रिसीव करने आएंगे।
2 अक्टूबर को महात्मा गांधी के पद चिन्हों पर चलने की शपथ दिलाएंगे डीएम-
गांधी जयंती के अवसर पर मंगलवार को डीएम 9:30 बजे चारों कैदियों को गांधी की आत्मकथा की किताब और गांधी के पद चिन्हों पर चलने की शपथ भी दिलाएंगे। फिर उन्हें रिहा कर उनके परिजन को सौंप देंगे।
कैदियों के नाम
1 मुंतजिम कमाल- मिस्कॉट, मोतिहारी। मुंतजिम मठिया की एक लड़की के अपहरण के मामले में सजा काट रहा है।
2. रामबली पडित- मोतिहारी
3. मो मुसाफिर- राजेपुर
4. अमेेरिका मुखिया- बेतिया