ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
मोतिहारी के पताही में आर्म्स के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने कहा गिरोह का शूटर
By Deshwani | Publish Date: 1/10/2018 9:03:41 PM
मोतिहारी के पताही में आर्म्स के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने कहा गिरोह का शूटर

मोतिहारी। पताही। माधुरी रंजन। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।

पताही थाना क्षेत्र के पताही फोनहारा पथ के बीच मिर्जापुर लोहिया पुल के पास अमित सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अमित सिंह आजाद हिंद फौज नामक संगठन का सक्रिय सदस्य है। वह अपराध की योजना बना रहा था तभी लोडेड पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अमित सिंह फेनहरा थाना के गोविन्द बारा गांव का निवासी बताया गया है। बताया कि इसपर लूट व हत्या सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं।
 
 
 
इस कि जानकारी देते हुए पकरीदयाल डीएसपी दिनेश कुमार पांडे ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग लहीया पुल के पास जमा हो रहे है। इस बात की जानकारी मिलेने के साथ ही पताही थानाध्यक्ष नरेंद कुमार मधुबन थानाध्यक्ष अमित कुमार व फोनहारा थानाध्यक्ष रोहीत कुमार को वहा भेजा गया। पुलिस को देखकर अन्य अपराधी भागने मे सफल हो गए। वहीं अमित सिंह को लोडेड देसी पिस्तौल व एक गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है।
 

 इस पर फेनहारा थाना काण्ड संख्या 12/ 14 मे कालुपाकर स्थित चिमनी के चाकुदार को गोली मार कर हत्या, काण्ड संख्या 61/ 15 देकुलीया सरेह से मोटरसाइकिल लूट में व 65 /15 में फेनहारा प्रखंड क्षेत्र के तत्कालीन मुखिया हरिन्द्र सहनी से पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगने शामिल है। यह संगठन के लिए शुटर का काम करता है। गहन पूछताछ की जा रही है। इस के निशानदेही पर छापामारी की जा रही है ।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS