ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बेगूसरायः बच्चों को पढ़ाकर लौट रहे शिक्षक की गोली मारकर हत्या
By Deshwani | Publish Date: 29/9/2018 4:03:22 PM
बेगूसरायः बच्चों को पढ़ाकर लौट रहे शिक्षक की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय। बिहार में अपराधी बेखौफ होते जा रहे हैं और एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। अपराधी पूरे प्रदेश में सक्रिय हो गए हैं और पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। बिहार के बेगूसराय में एक कोचिंग संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
 
बेगूसराय में अपराधियों ने एक कोचिंग संचालक को गोली मार दी। घटना शुक्रवार रात को हुई है जब कोचिंग संचालक वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने कोचिंग संचालक को निशाना बनाया और गोली मारकर हत्या कर दी। खबरों के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 11 बजे रतनपुर ओपी के पास घटना को अंजाम दिया गया है। अपराधियों ने पहले शिक्षक को गोली मारी और फिर अंधेरा का फायदा उठाकर वहां से फरार होने में कामयाब हो गए। गोली चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
 
घटना के बाद पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस घटना स्थल से सबूत जुटाने में लगी है। बताया जाता है कि घटना स्थल से पुलिस ने एक देसी पिस्टल और दो गोली के खोखे और चार जिंदा कारतूस बरामद किया है। वहीं, पुलिस सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। पुलिस ने दावा किया है कि वह जल्द ही इस हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है। हालांकि अब तक यह नहीं पता चला है कि शिक्षक को अपराधियों ने किस वजह से हत्या की है।
 
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शेखपुरा जिला के निवासी अनिल कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह बेगूसराय में किराए के मकान में रहते थे। और बच्चों को कोचिंग पढ़ाते थे। शुक्रवार को भी रोज की तरह वह कोचिंग से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। उनकी मौत मौके पर ही हो गई।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS