ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बागवानी एवं वानिकी महाविद्यालय परिसर में पं दीनदयाल स्मारक का केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया लोकार्पण
By Deshwani | Publish Date: 25/9/2018 8:19:53 PM
बागवानी एवं वानिकी महाविद्यालय परिसर में पं दीनदयाल स्मारक का केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया लोकार्पण

पीपराकोठी केविके परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का लोकार्पण करते केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह।

मोतिहारी। पीपराकोठी। माला सिन्हा। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।

विलक्षण बुद्धि, सरल व्यक्तित्व, नेतृत्व के अनगिनत गुणों, व उच्च कोटि के दार्शनिक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का यह स्मारक सदियों तक हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा। उक्त बातें भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने स्थानीय कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा के लोकार्पण के बाद किसान गोष्ठी के दौरान संबोधित करते हुए कही।
 
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूषा के कुलपति डॉ रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने की। किसान गोष्ठी के पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सिंह, पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार, विधायक श्यामबाबू राय, सचिन्द्र प्रसाद सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय बागवानी एवं वानिकी महाविद्यालय परिसर में दीनदयाल जी के भव्य स्मारक का लोकार्पण व हाइटेक बम्बू नर्सरी का उद्घाटन किया।

अतिथियों का स्वागत धानुका के निदेशक मृदुल धानुका ने पुष्प गुच्छ व शाल भेट कर किया। आगे मंत्री श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस परिसर में 30 हजार बांस की उत्तम क्वालिटी का पौधा तैयार है। पौधा महज 15 रुपये में यहाँ उपलब्ध है।  12 वेरायटी के पौधे से किसानों की आमदनी को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
 
 उन्होंने कहा कि अटल जी ने जय जवान, जय किसान व जय विज्ञान को प्रमुखता से लिया। अटल जी के जन्मदिन 25 दिसम्बर को यहाँ बागवानी पौधशाला, नारियल पौधशाला व भारतीय गौवंश के उत्थान के लिए केवल बछिया के जन्म के लिए शुरुआत की जाएगी। इसके लिए तैयारी चल रही है।

संसद भवन की तरह लगेगी बापू की विशाल प्रतिमा-

 संसद भवन की तरह पीपराकोठी में भी विशाल बापू की प्रतिमा स्थापित होगी. उन्होंने किसानों को अन्न के साथ बागवानी व मछली उत्पादन कर आमदनी बढ़ाने की अपील की। वहीं पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि गांधी जी के नाम पर जिसने 70 वर्षो तक राज किया उसके शासन काल में राजेंद्र बाबू के नाम पर बिहार का कृषि विश्वविद्यालय दिल्ली में चला। लेकिन मोदी जी और केंद्रीय कृषि मंत्री श्री सिंह की पहल पर आज बिहार में चल रहा है। उन्होंने कहा कि जिसके पैर में बिवाय हो उसे दवा लगाने की जरूरत है। इसी उद्देश्य से अटल जी ने अंत्योदय योजना चलाकर 2 रुपये किलो राशन देने की योजना चलाई। आज दुनिया में अन्न उत्पादन के मामले में भारत पहले स्थान पर है। जबकि आर्थिक विकास के क्षेत्र में छठे स्थान पर है। कहा कि देश के विकास का 60 फीसदी राशि गांव में बसे सबसे अंतिम व्यक्ति पर खर्च होना चाहिए। उन्होंने मिशन 2019 में मोदी के हाँथ को मजबूत करने की अपील की।
 
 वही शासी निकाय के सदस्य अखिलेश सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवनी पर प्रकाश डाला। मौके पर पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार, विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह, श्यामबाबू यादव, एमएलसी बबलू गुप्ता, पूर्व विधायक कृष्णनंदन पासवान, शासी निकाय के सदस्य अखिलेश सिंह, कुलपति रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, महात्मा गांधी केविवि के कुलपति अरविंद अग्रवाल, केविके के कार्यक्रम समन्यवक डॉ केके झा, धानुका के व्यापार प्रबन्धक सुनीर मल चौधरी, डीजीएम वेदप्रकाश सिंह, एचआर कमल कुमार, जीएम अशोक महाजन, एएसएम राजीव प्रताप सिंह, कृषि वैज्ञानिक डॉ अरविंद कुमार सिंह, डॉ आरबी शर्मा, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कुमार राजेश सिंह, भाजयुमो के प्रखंड अध्यक्ष राजू सिंह, मीडिया प्रभारी टूना गिरी, दुर्गा सिंह, कामेश्वर चौरसिया, पूर्व नप सभापति प्रकाश अस्थाना, संजीव सिंह, गौरीशंकर साह व मनोरंजन सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS