बिहार
बेतिया में स्कूल की छत गिरी, एक छात्र की मौत, कई घायल
By Deshwani | Publish Date: 25/9/2018 1:32:54 PMबेतिया। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया शहर से एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। शहर के एक निजी स्कूल की छत ढह गई जिससे एक छात्र की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार यह घटना आज सुबह की है। क्रिश्चियन क्वार्टर स्थित निजी स्कूल में यह हादसा उस समय हुआ जब स्कूल में कक्षाएं चल रही थी। उसी दौरान एक क्लास रूम की छत गिर गई जिससे एक छात्र की मौत हो गई। इस हादसे में कई अन्य छात्र घायल हो गए।
हादसे में घायल तीन छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी और सदर एसडीएम घटनास्थल पर पहुंचे।