बिहार
मोतिहारी सेन्ट्रल जेल की विचाराधीन कैदी ने दिया बच्चे को जन्म, सुपरिंटेंडेंट ने दिया गिफ्ट
By Deshwani | Publish Date: 21/9/2018 10:27:05 PMमोतिहारी सदर अस्पताल में भर्ती विचारीधीन कैदी विमला देवी को गिफ्ट देते जेल अधिकारी। फोटो- देशवाणी।
मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
सेन्ट्रल जेल में बंद विचाराधी कैदी लक्ष्मी देवी ने शुक्रवार को सदर अस्पताल में एक बेबी को जन्म दिया। चिकित्सकों ने बताया कि बच्चा स्वस्थ्य है। कैदी लक्ष्मी देवी बीरगंज, नेपाल की निवासी हैं। वे नारकॉटिक्स तस्करी के एक मामले में जेल में बंद हैं।
बच्चे को जन्म देने की खुशी में जेल सुपरिंटेंडेंट ने बच्चे को सेनेटरी किट व अन्य चीजे गिफ्ट में दिया।
उनकी आज अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया।