बिहार
मोतिहारी में गहने पहनकर निकलना असुरक्षित, रिटायर्ड दारोगा की पत्नी का आभूषण छीना
By Deshwani | Publish Date: 21/9/2018 10:06:26 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
शहर में गहने पहनकर निकलना असुरक्षित हो गया है। शुक्रवार की सुबह बलुआटाल निवासी रिटायर्ड दारोगा की पत्नी विमला देवी काे चाकू भिड़ाकर एक बदमाश उनके गहने उतरवा लिए। लूूटे गये गहनों की कीमत करीब दो लाख की बताई गई है।
मॉर्निंग वाॅक में निकली थी आज सुबह-
श्रीमती देवी आज सुबह मॉर्निंग वाक को निकली थी। तभी उन्हें अकेले पाकर एक अज्ञात बदमाश ने उनकी गर्दन पर चाकू भिड़ा दिया। उन्होंने भय में आकर अपने शरीर के सभी गहने एक-एक करके लूटेरे को सौंप दिया। उन्होंने पुलिस को बताया है कि गहने करीब 2 लाख के थे।