बिहार
मोतिहारी के चिरैया में बीच सड़क पर बोलेरो लगा कांवर यात्रा को रोक रहा व्यक्ति हुआ गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 21/9/2018 8:42:43 PM
मोतिहारी। चिरैया। अर्चना रंजन। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
मोतिहारी-ढाका स्टेट हाइवे पर सेनुवरिया गांव के पास बीच सड़क पर बोलेरो लगा कांवरियों को रोकने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। ये कांवर यात्री जलबोझी के लिए बेलवा घाट जा रहे थे। पुलितस का कहना है कि डाक कांवरियों को अपशब्द बोलने और कांवर यात्रा में खलल पैदा करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर बोलेरो को जप्त कर लिया है।
पकड़ा गया व्यक्ति मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के संतपुर गांव का रामभजन बताया गया है। जिससे आवश्यक पूछताछ की जा रही है। बहरहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गिरफ्तार व्यक्ति किसी असामाजिक संगठन से जुड़ा है। अथवा वह किसी के इशारे पर शरारत कर रहा था। चिरैया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का मेडिकल जांच कराया गई है। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है।