ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
दरभंगा में दो समुदायों के बीच चाकूबाजी में एक घायल, एक गिरफ्तार, पुलिस कर रही कैंप
By Deshwani | Publish Date: 20/9/2018 9:18:09 PM
दरभंगा में दो समुदायों के बीच चाकूबाजी में एक घायल, एक गिरफ्तार, पुलिस कर रही कैंप

घायल का ईलाज करते डॉक्टर। फोटो-देशवाणी।

दरभंगा। देवेन्द्र कुमार ठाकुर। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।

मुहर्रम के लेकर पहले से ही दरभंगा काफी संवेदनशील घोषित है। प्रशासन की पूरी चौकसी के बावजूद गुरुवार की अहले सुबह लहेरिया सराय थाना क्षेत्र के नीम चौक समीप दिन दहाड़े दो पक्षों में हुई चाकूबाजी की घटना ने स्थानीय शहरवासियो सहित पुलिस की नींद उड़ गयी है। क्योंकि जिला प्रशासन एंव पुलिस प्रशासन के द्वारा मुहर्रम पर्व के पूर्व पूरी चौकसी बरती जा रही थी।
 इस घटना को लेकर इलाके मे तनाव की स्थिति बनी हुई है। परन्तु घटना की जानकारी मिलने के बाद दरभंगा के जिला पदाधिकारी डॉ चन्द्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस कप्तान मनोज कुमार अपने दल बल के साथ घटना स्थल सहित घायल व्यक्ति को देखने अस्पताल भी पहुच गये। घटनास्थल पर पुलिस बलों की तैनाती कर दी। देखते ही देखते घटना स्थल पुलिस छावनी मे तब्दील हो गया। इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
 
 
बताया जाता है कि लहेरियासराय थाना क्षेत्र के उर्दू बाज़ार मुहल्ला निवासी रॉकी नदी के किनारे घुम रहा था। उसी समय दूसरे पक्ष के कुछ युवक उसके साथ मारपीट करने लगे। जिसमें एक युवक ने रॉकी के सीने पर चाकू से वार कर दिया। चाकूबाजी में वह बुरी तरह घायल हो गये। घटना को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गये।
घायल को इलाज के लिए डीएमसीएच पहुचाया गया।
 

हमलावर की हुई गिरफ्तारी-
 

इधर घटना के बाद तुरंत मौके पर कई थाने की पुलिस पहुच गयी और एक हमलावर को खोज भी निकाला।  रॉकी से हमलावर को पहचान करा कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
 

इधर घायल रॉकी ने पत्रकारो से कहा कि हमलावर एक विशेष समुदाय के लोग हैं जो हमलोग को यहाँ रहने देना नहीं चाहते है। इस बात को लेकर हमेशा मारपीट करता रहता है। वहीं दूसरी ओर दरभंगा के वरीय पुलिस कप्तान मनोज कुमार ने पत्रकारोें से कहा कि अन्य आरोपी हमलावर किसी भी सूरत में नहीं बचेंगे। उसकी गिरफ्तारी जल्द होगी और अपराधी के खिलाफ स्पीड ट्रायल करवाकर जल्द से जल्द सजा भी दिलवाने का काम होगा।  लोगों से अपील करते हुए कहा कि अफवाह की ओर ध्यान न दे तथा शांति बनाये रखे और पुलिस पर विश्वास करें।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS