ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
श्रेयसी सिंह कोे मिलेगा अर्जुन पुरस्कार, 25 सितंबर को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित
By Deshwani | Publish Date: 20/9/2018 7:13:47 PM
श्रेयसी सिंह कोे मिलेगा अर्जुन पुरस्कार, 25 सितंबर को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित

पटना। कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप की डबल ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाली बिहार की बेटी श्रेयसी सिंह को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 25 सितंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद श्रेयसी को यह पुरस्कार देंगे। 

 
बिहार की बेटी श्रेयसी सिंह ने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से ग्रेजुएशन और तुगलकाबाद से शूटिंग की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा ग्रहण की। श्रेयसी ने ऑस्ट्रेलिया में हुई कॉमनवेल्थ गेम्स में 12वां स्वर्ण पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया था। खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिए जाने वाले अर्जुन पुरस्कार के लिए चयनित श्रेयसी की निगाहें अब ओलंपिक गेम्स में शूटिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने पर टिकी हुई हैं।
 
श्रेयसी बिहार के जमुई जिले की रहने वाली है। साथ ही वह पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बांका के पूर्व सांसद स्वर्गीय दिग्विजय सिंह तथा बांका की निवर्तमान सांसद पुतुल कुमारी की पुत्री है। श्रेयसी सिंह की मां ने बेटी को अर्जुन पुरस्कार दिए जाने की खबर पर खुशी व्यक्त की है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS