ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, मदन मोहन झा बने बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष
By Deshwani | Publish Date: 18/9/2018 12:28:01 PM
लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, मदन मोहन झा बने बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष

पटना। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर काफी दिनों से खबरें आ रही थी कि बिहार कांग्रेस में  बड़े फेरबदल किए जा सकते हैं और नए अध्यक्ष की घोषणा की जा सकती है। मदन मोहन झा को अब नई जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही कौकब कादरी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बने रहेंगे। 

 
इसके अलावा तीन और नाम कार्यकारी अध्यक्ष में शामिल किए गए हैं। इन्हें भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ.अखिलेश प्रसाद को प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाए गए हैं। इन तीनों को बिहार कांग्रेस की अहम जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव से पहले इसे काफी बड़ा फैसला है और साथ ही ये भी बड़ा फैसला लिया गया है कि कौकब कादरी कार्यकारी अध्यक्ष बने रहेंगे। 
 
साथ ही कांग्रेस वर्किंग कमिटी में 23 लोगों को शामिल किया गया है। इसके अलावा मेंबर एडवाइजरी कमिटी में 19 लोगों को जगह मिली है। लंबे समय से कहा जा रहा था कि बिहार कांग्रेस को एक रेग्यूलर अध्यक्ष की जरूरत है। चुनाव से पहले कांग्रेस को कैसे मजबूत किया जाए इस पर अधिक ध्यान दिया जाए। 
 
 
इस संदर्भ में कौकब कादरी ने कहा कि यह कवायद काफी दिनों से चल रही थी। राहुल गांधी कई राज्यों में फेरबदल कर रहे हैं। सभी का लंबा राजनीतिक अनुभव रहा है और इसका फायदा कांग्रेस को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस फेरबदल से कांग्रेस में किसी तरह का मनमुटाव नहीं है और हर किसी को ध्यान में रखा गया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS