ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
मुंगेर में नहाने के दौरान डूबी चार लड़कियां, इलाज के दौरान हुई मौत
By Deshwani | Publish Date: 11/9/2018 1:05:07 PM
मुंगेर में नहाने के दौरान डूबी चार लड़कियां, इलाज के दौरान हुई मौत

मुंगेर। बिहार के मुंगेर में नदी में नहाने के दौरान चार लड़कियां डूब गईं। सभी लड़कियां नदी में आए बाढ़ के पानी में नहाने गईं थीं और इस दौरान डूब गईं। आसपास के लोगों के मदद से सभी लड़कियों को बाहर निकाला और आनन फानन में बरियारपुर पीएचसी और स्थानीय क्लीनिक में पहुंचाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना शामपुर थाना क्षेत्र के बहिरा गालिमपुर गांव की है। इस घटना की पुष्टि पदाधिकारी संजीव कुमार ने भी की है। लोगों से मिली जानकारी के अनुसार चारों लड़कियां बाढ़ के पानी में नहा रही थीं और इस दौरान पानी में एक लड़की फंस गई। 

उसे बचाने के चक्कर में चारों लड़कियां पानी में डूब गईं। फिलहाल चारों के शव का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। वहीं, सभी लड़कियों के घर में कोहराम मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आगे की कार्रवाई कर रही है। आपको बता दें कि मुंगेर में पिछले कुछ दिनों में नदी में डूबने से कई लोगों को मौत हो चुकी है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS