बिहार
बच्चों के विवाद में हुई दो गुटों में मारपीट, महिला की पीट-पीटकर हत्या
By Deshwani | Publish Date: 8/9/2018 6:19:33 PMरोहतास। डेहरी ऑन-सोन में बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट में एक महिला की मौत हो गई है। घटना में एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने मामले में एक महिला समते तीन लोगों को गिफ्तार किया है।
घटना डेहरी ऑन सोन थाना के अंबेडकर चौक के पास की है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। बताया जाता है कि अंबेडकर चौक के पास स्थित दलित बस्ती में रहने वाले दो परिवारों के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। इसी बीच तनाव काफी बढ़ गया था और दोनों परिवारों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में 40 वर्षीय माला देवी की मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक माला देवी वर्षों से अंबेडकर चौक के समीप सरकारी भूमि पर झोपड़ी बनाकर रहती थी। जो बांस का सुप, दौरा और बेना बनाकर बाजार में बेचती थी। बीते बुधवार को बच्चों के विवाद को लेकर उसके पड़ोसी हीरामुनी देवी से मारपीट हुई थी।
मृतका के पति की मौत दो दिन पूर्व मारपीट के दौरान हुई थी। मृतक माला देवी के परिजनों का आरोप है कि हीरामुनी देवी ने अपने लोगों के साथ मिलकर माला देवी के पति विश्वनाथ राम की पिटाई कर दी। जिससे विश्वनाथ राम की मौत हो गयी।