बिहार
मोतिहारी के पीपराकोठी में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, खड़े ट्रेक्टर में मारी थी ठाेकर
By Deshwani | Publish Date: 4/9/2018 11:18:47 PMमृतक के परिजन पहुंचे मोतिहारी सदर अस्पताल।
मोतिहारी। पीपराकोठी। माला सिन्हा। देशवाणी।
थाना क्षेत्र के राजमार्ग 28, बंगरी ओवर ब्रिज पर एक बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। घटना मंगलवार की शाम की है। दुर्घटना में मृत संग्रामपुर के मठिया टोला निवासी रामजतन गिरि थे।
मिली खबर के अनुसार बाइक सवार ने पुल पर खड़े ट्रेक्टर में टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को ईलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहाँ चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।
घटना मंगलवार की शाम करीब 7 : 30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी महादेव गिरी के पुत्र रामजतन गिरी मोतिहारी से अपने ग्लेमर बाइक संख्या बीआर 22 एन/ 0372 पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। बंगरी ओवर ब्रिज पर खड़े एक ट्रेक्टर में पीछे से ठोकर मार दी। ठोकर लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीपरा कोठी की पुलिस ने उन्हें गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी लाया। जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मौत की सूचना मिलते ही परिजन आज रात में सदर हॉस्पीटल पहुंच गए। जहां का माहौल काफी गमगीन हो गया। परिजन में कोहराम मच गया है।