मोतिहारी के हरसिद्धि में ट्रक ने बाइक सवार युवक व युवती को कुचला, दोनों की घटनास्थल पर मौत
मोतिहारी। हरसिद्धि। आशा कुमारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
हरसिद्धि- छपवा मुख्यमार्ग पर हरसिद्धि मुंशी बाजार चौक के समीप गुरुवार को ट्रक ने एक बाइक में पीछे से ठोकर मार दी। बाइक पर सवार युवक व युवती की घटनास्थल पर मौत हो गयी। घटना के बाद ट्रक के चालक व उपचालक दोनों फरार हो गये। बाइक पर एक युवक ( 30 वर्ष )व एक लड़की (18 वर्ष) सवार थे। बाइक सवार छपवा की ओर से हरसिद्धि की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से ट्रक ने ठोकर मार दी।
पहचान पत्र में संग्रामपुर निवासी प्रभु पासवान नाम अंकित-
मृतक युवक और युवती की पहचान की पुष्टि आधिकारिक तौर पर नहीं हो पायी है। लिहाजा युवक के पॉकेट में मिले पहचान पत्र पर संग्रामपुर थाना के मधुबनी गांव और प्रभु पासवान नाम अंकित है।
ग्रामीणों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने में थोड़ा बिलम्ब होने पर उन्हें ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। मौके थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, सीओ सतीश कुमार, एएसआई प्रमुख यादव,एएसआई शिव कुमार साह, सरपंच राजू साह, समिति सदस्य पति नागेश्वर साह, राजद प्रखण्ड अध्यक्ष नागेन्द्र राम, नागेन्द्र यादव बिंद राम,पूर्व जिप सदस्य निर्मला देवी,वार्ड सदस्य रमेश ठाकुर ,जिप सदस्य पति मंटू सिंह आदि लोग पहुंचे। उनके समझाने बुझाने पर ग्रामीण शांत हुए। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि पुलिस मृतक के परिजन को सूचना दी गयी है। फिर जांचोपरांत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। ट्रक व बाइक पुलिस कब्जे में है।