ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
आज रांची जाएंगे लालू यादव, कल कोर्ट में करेंगे सरेंडर
By Deshwani | Publish Date: 29/8/2018 12:28:53 PM
आज रांची जाएंगे लालू यादव, कल कोर्ट में करेंगे सरेंडर

पटना। अस्‍थायी जमानत की अवधि बढ़ाने से झारखंड हाईकोर्ट के इनकार के बाद आज शाम चारा घोटाले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की जमानत अवधि खत्म हो गई है। झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद लालू यादव 30 अगस्त तक सरेंडर करना होगा। लालू यादव सरेंडर करने के लिए आज पटना से रांची जाएंगे और कल सीबीआई की अदालत में उन्‍हें पेश किया जाएगा। लालू बीते डेढ़ महीने से एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में दिल और किडनी की बीमारी के कारण भर्ती हैं। लालू यादव आज 3 बजकर 45 मिनट पर पटना से रांची के लिए रवाना होंगे। वहां से वो सीधे रिम्स जायेगें। जहांं डॉक्टरों की एक टीम उनका चेकअप करेगी फिर यह डिसाइड होगा कि आगे लालू कहां रहेगें जेल में या अस्पताल में। कल लालू यादव को सरेंडर करना है। 

इससे पहले झारखंड हाईकोर्ट ने उनकी जमानत अवधि को बढ़ाने से इनकार करते हुए 30 अगस्त तक उन्हें सीबीआई कोर्ट में सरेंडर करने का आदेश दिया है। लालू यादव 30 अगस्त को रांची की सीबीआई कोर्ट में सरेंडर करेंगे। इसके बाद उन्हें होटवार जेल भेज दिया जाएगा। आपको बात दें रांची की होटवार जेल, जहां वे चारा घोटाला के चार मामलों में सजा काट रहे हैं।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS