छपरा। गणपत आर्यन। देशवाणी।
सोशल सर्विस एक्सप्रेस पर्यावरण के प्रति सामाज मे जागरूकता के लिए निःशुल्क पौधा का वितरण करेगा। यह निर्णय संगठन के पदाधिकारियों की रेबेल इंग्लिश स्पोकेन इंस्टीट्यूट में आयोजित बैठक में लिया गया।
2 सितंबर से "एक पेड़-अनेक जिंदगी" का आयोजन-
संगठन की ओर से आगामी 2 सितम्बर को "एक पेड़-अनेक जिंदगी" कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। शहर के थाना चौक पर 1001 लोगों से संकल्प पत्र भरवाया जायेगा और उनके बीच 1001 पौधा निःशुल्क वितरित किया जायेगा। संस्था के भवर किशोर ने बताया कि पहले से संस्था की ओर से पौधारोपन किया गया है, परंतु पौधों का सही संरक्षण नहीं हो पाने से सकारात्मक परिणाम नहीं आये। इस बार संस्था ने तय किया है कि सिर्फ एक पौधा एक व्यक्ति को संकल्प पत्र के साथ दिया जायेगा।
1001 निशुल्क पौधों के वितरण का लक्ष्य- सचिव
कार्यक्रम के सचिव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि 1001 पौधा निःशुल्क बांटने लक्ष्य रखा गया है। साथ ही पौधा वितरण के उपरांत प्रत्येक महीने उसके संरक्षण के लिए संबंधित व्यक्ति से अनुरोध किया जायेगा। इसका उद्देश्य पौधों के वितरण के साथ-साथ उसके संरक्षण करने के लिए लोगों को जागरूक करने की है। आईएमए सारण और आईएमए छपरा सेंट्रल के सभी पदाधिकारिगण का सहयोग इस कार्यक्रम को मिलेगा। उन्होंने पर्यावरण के प्रति रुचि रखने वाले लोगों से आग्रह किया कि कार्यक्रम के दिन मुफ्त पौधा ले जाए और उसका संरक्षण करें।
बैठक में रिबेल के निदेशक विक्की आनंद,एंजल्स द हेल्पिंग हैंड की अध्यक्ष अर्चना किशोर, रविकांत, निशांत राज, नेहा सिंह, जया, सुजीत, पूजा, अनिता सिंह ने भाग लिया।