ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
पति थे बीमार, छपरा में आर्थिक तंगी से परेशान पत्नी ने बच्ची के साथ खाया जहर, महिला की मौत
By Deshwani | Publish Date: 28/8/2018 5:12:37 PM
पति थे बीमार, छपरा में आर्थिक तंगी से परेशान पत्नी ने बच्ची के साथ खाया जहर, महिला की मौत

छपरा। गणपत आर्यन। देशवाणी।

सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के फेनहारा गांव में एक महिला ने अपनी बच्ची के साथ मंगलवार को विषपान कर लिया। जिससे इलाज के दौरान महिला की मौत सदर अस्पताल में हो गयी। जबकि बच्ची की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। बच्ची का सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। विषपान का कारण आर्थिक तंगी बताया जा रहा है।

पड़ोसियों ने पहुंचाया अस्पताल-
 
 बताया जाता है कि इसुआपुर थाना क्षेत्र के फेनहारा गांव निवासी संजय की पत्नी रिंकू देवी अपने परिवार की आर्थिक संकट से ऊबकर अपनी तीन वर्षीय पुत्री सविता कुमारी के साथ विषपान कर लिया। अगल-बगल के लोगों ने देखा तो, महिला व बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी। बच्ची सविता कुमारी की हालत गंभीर बनी हुई है।
 

पति काफी दिनों से चल रहे थे बीमार, नहीं हो पा रही थी मजदूरी-
 
 बताया जाता है कि रिंकू देवी के पति संजय राय मजदूरी करते हैं और उसी से परिवार के सभी सदस्यों का भरण पोषण होता है। संजय काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं। जिसके कारण मजदूरी नहीं करते थे। जिसके कारण आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गयी। आर्थिक संकट से जुझ रही महिला ने सुबह में अपनी तीन वर्षीय पुत्री सविता कुमारी को पहले जहर खिलाया। फिर खुद भी जहर खा लिया। इस घटना से फेनहारा के ग्रामीण सकते में हैं और स्तब्ध हैं। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS