ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
पूर्व सरपंच समाजसेवी मोखलिशपुर के लक्ष्मण सिंह अब नहीं रहे
By Deshwani | Publish Date: 23/8/2018 10:59:54 AM
पूर्व सरपंच समाजसेवी मोखलिशपुर के लक्ष्मण सिंह अब नहीं रहे

मोतिहारी। पूर्व सरपंच व समाजसेवी लक्ष्मण सिंह का दिल्ली के मेदांता अस्पताल में 22 अगस्त को निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। गुरुवार की सुबह 4 बजे उनके पैतृक गांव बंजरिया के मोखलिशपुर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। हजारों चाहने वालों के बीच उन्हें अंतिम विदाई दी गई। 
समाजसेवी लक्ष्मण सिंह अपने पीछे दो बेटियों का भरापूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। बेटी विभा सिंह मुजफ्फरपुर व शशि सिंह रांची में बसी हैं।

उनके परिवार के लोगों ने बताया कि उन्हें बीते 26 जुलाई को बाइपास सर्जरी के लिए मेदांता में भर्ती कराया गया था। सर्जरी हुई। सफल भी हुई। लेकिन 22 अगस्त को करीब 9 बजे उन्होंने अंतिम सासें ली।

उनके निधन पर इनकम टैक्स अधिवक्ता सुभाषचंद्र सिंह, हिन्दुस्तान हिन्दी के प्रबंधक सुजीत कुमार सिंह, विनय सिंह, संजय सिंह, कुमार मनोज सिंह, रितेश सिंह, मनीष सिंह व शैलेंद्र सिंह सहित दर्जनों लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS